फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Patiala House Court extends NIA custody of Seiminlun Gangte for 8 days

Manipur: सेमिनलुन गंगटे की NIA हिरासत आठ दिन के लिए बढ़ाई गई, अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़े होने का आरोप

Tue, 03 Oct 2023 02:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Oct 2023 02:15 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मणिपुर हिंसा के बहाने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल सेमिनलुन गंगटे को एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Delhi Patiala House Court extends NIA custody of Seiminlun Gangte for 8 days
Seiminlun Gangte - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मणिपुर हिंसा मामले में आरोपी सेमिनलुन गंगटे की हिरासत बढ़ा दी है। उसे आठ और दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की निगरानी में रहना होगा। 

विज्ञापन


गौरतलब है, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 19 जुलाई को केस दर्ज किया था। एनआईए ने मणिपुर हिंसा के बहाने भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल सेमिनलुन गंगटे को एक अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन अक्तूबर तक के लिए एनआईए को उसकी हिरासत दे दी थी। 
विज्ञापन

 

भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का था प्लान

एनआईए ने जांच में पाया कि म्यांमार व बांग्लादेश के उग्रवादी गुटों ने विभिन्न जातीय समूहों में दरार पैदा करने के इरादे से भारत के उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ साजिश रची, जिसमें गंगटे शामिल था। इनका मकसद भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना था। इसके लिए हथियार, गोला-बारूद व आतंकवाद फैलाने के लिए धन मुहैया कराया जा रहा है। हथियार जैसी अन्य सामग्री सीमा पार व उत्तर पूर्वी राज्यों में सक्रिय आतंकी संगठनों से हासिल की जा रही है।

एनआईए ने 23 सितंबर को एक अन्य आरोपी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सक्रिय सदस्य मोइरांगथेम आनंद सिंह को भी गिरफ्तार किया था। आतंकवादरोधी एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया था कि मामला का स्वत: संज्ञान लेते हुए 19 जुलाई को दर्ज किया गया है और आरोपी को दिल्ली लाया गया। उन्होंने बताया था कि मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर में गंगटे को गिरफ्तार किया और उसे एनआईए को सौंप दिया।

जातीय हिंसा के जरिए फैलाना चाहता था आतंक

बयान में कहा गया था, 'मामले की जांच से पता चला है कि म्यांमार और बांग्लादेश स्थित उग्रवादी समूहों ने भारत में उग्रवादी नेताओं के एक वर्ग के साथ मिलकर विभिन्न जातीय समूहों के बीच दरार पैदा करने और भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने के इरादे से हिंसा की साजिश रची है।'

प्रवक्ता ने कहा था, 'इस उद्देश्य के लिए आतंकी नेतृत्व हथियार, गोला-बारूद और अन्य प्रकार के आतंकवादी हार्डवेयर खरीदने के लिए धन प्रदान कर रहा है। सीमा पार से और पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय अन्य आतंकवादी संगठन मणिपुर के मौजूदा जातीय संघर्ष को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं।' एनआईए ने 22 सितंबर को इस मामले में मणिपुर से मोइरांगथेम आनंद सिंह को गिरफ्तार किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed