फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   You too got drunk with power, Anna Hazare Letter To Kejriwal

Delhi New Liquor Policy: नई शराब नीति पर भड़के अन्ना, केजरीवाल को लिखा- 'आप भी सत्ता के नशे में डूब गए'

Tue, 30 Aug 2022 02:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Aug 2022 02:22 PM IST
सार

अन्ना ने केजरीवाल से कहा, आपने 'स्वराज' नाम की किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थी। आप से बड़ी उम्मीद थी,  लेकिन, लगता है राजनीति में जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं।

विज्ञापन
You too got drunk with power, Anna Hazare Letter To Kejriwal
शराब नीति पर केजरीवाल को अन्ना हजारे की चिट्ठी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली सरकार की चर्चित नई शराब नीति को लेकर देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर नसीहत दी है। पत्र में अन्ना ने केजरीवाल को उलाहना देते हुए कहा, 'आप भी सत्ता के नशे में डूब गए। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।' 

विज्ञापन


अन्ना ने केजरीवाल से कहा, आपने 'स्वराज' नाम की किताब में कितनी आदर्श बातें लिखी थी। आप से बड़ी उम्मीद थी,  लेकिन, लगता है राजनीति में जाने और मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं। जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। आप भी ऐसी सत्ता के नशे में डूब गए हो, ऐसा लग रहा है।'
विज्ञापन


अन्ना ने पत्र में लिखा है कि उन्हें उम्मीद थी कि दिल्ली में भी महाराष्ट्र जैसी शराब नीति बनेगी, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। लोग सत्ता के लिए पैसे और पैसे के लिए सत्ता के घेरे में फंस गए हैं। यह उस पार्टी के अनुरूप नहीं है जो एक बड़े आंदोलन से पैदा हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े आंदोलन का शंखनाद कर चुके अन्ना हजारे ने दिल्ली की आप सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। बता दें, 2012-13 के अन्ना आंदोलन की कोख से ही अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी का उदय हुआ है। 

शराब की बिक्री व पीने को बढ़ावा मिलेगा
अन्ना ने लिखा कि 'राजनीति में जाकर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं ऐसा लगता है।  दिल्ली में आपकी सरकार ने ऐसी नई शराब नीति बनाई, जिससे शराब की बिक्री और शराब पीने को बढ़ावा मिल सकता है। गली गली में शराब की दुकानें खुलवाई जा सकती हैं। इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल सकता है। यह जनता के हित में नहीं है।'

अन्ना ने लिखा- यह दुख की बात है
समाजसेवी अन्ना हजारे ने केजरीवाल से कहा कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को देखकर पता चल रहा है कि, एक ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान कर के जो पार्टी बनी, वह भी बाकी दलों के रास्ते पर ही चलने लगी। यह बहुत दुख की बात है।

समान विचारधारा वाले लोगों का प्रेशर ग्रुप जरूरी
अपने लंबे खत में अन्ना ने लिखा- 'अगर इस प्रकार लोकशिक्षण लोकजागृति का काम होता तो देश में कहीं पर भी शराब की ऐसी गलत नीति नहीं बनती। सरकार कौन सी भी पार्टी की हो, सरकार को जनहित में काम करने पर मजबूर करने के लिए समान विचारधारा वाले लोगों का एक प्रेशर ग्रुप होना जरूरी था। अगर ऐसा होता तो आज देश की स्थिति अलग होती और गरीब लोगों को लाभ मिलता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया।


शराब घोटाले की चल रही जांच
दिल्ली में आप सरकार ने नई आबकारी या शराब नीति को लेकर आरोपों से घिरी हुई है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। भाजपा का आरोप है कि इस नीति के जरिए आप के करीबियों को फायदा पहुंचाया गया। मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के यहां सीबीआई ने छापा मारा था। उनसे पूछताछ भी की गई। जांच चल रही है। सिसोदिया समेत 15 लोगों को शराब घोटाले में आरोपी बनाया गया है। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed