फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi New CM BJP attacks Atishi alleges Urban Naxal tilt Afzal Guru Controversy news and updates

Delhi New CM: भाजपा बोली- आतिशी 'अर्बन नक्सल' सोच की समर्थक, अफजल गुरु विवाद में भी लगाए गंभीर आरोप

Tue, 17 Sep 2024 06:25 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 17 Sep 2024 06:25 PM IST
सार

आतिशी मार्लेना इस समय भी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। लेकिन भाजपा का आरोप है कि इसी बीच नवीं कक्षा के एक लाख और ग्यारहवीं कक्षा के 54 हजार बच्चों को केवल इसलिए फेल कर दिया गया है, जिससे दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिकॉर्ड बेहतर दिखाया जा सके।

विज्ञापन
Delhi New CM BJP attacks Atishi alleges Urban Naxal tilt Afzal Guru Controversy news and updates
दिल्ली भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतिशी मार्लेना को नए मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। माना जा रहा है कि इसके जरिये पार्टी महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगी। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए यह कार्ड तुरुप का पत्ता साबित हो सकता है। लेकिन आतिशी का नाम सामने आते ही भाजपा आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना पर हमलावर हो गई है। पार्टी ने आतिशी मार्लेना पर अर्बन नक्सली विचारधारा का समर्थक होने का आरोप लगाया है। पार्टी के अनुसार, आतिशी मार्लेना के माता-पिता संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश करने के आरोपी हैं। भाजपा ने आतिशी मार्लेना पर शराब घोटाले पर एक श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन


आतिशी मार्लेना इस समय भी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। लेकिन भाजपा का आरोप है कि इसी बीच नवीं कक्षा के एक लाख और ग्यारहवीं कक्षा के 54 हजार बच्चों को केवल इसलिए फेल कर दिया गया है, जिससे दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिकॉर्ड बेहतर दिखाया जा सके। पार्टी के अनुसार, जल मंत्री के रूप में भी आतिशी मार्लेना कोई प्रभाव छोड़ने में नाकाम साबित हुई हैं। इसी वर्ष बारीश के पानी में डूबकर दिल्ली में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसमें यूपीएससी की तैयारी करने वाले तीन छात्र भी शामिल हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि उनकी यही विफलता उनके आने वाले कार्यों में भी दिखाई पड़ेगी और यह दिल्ली के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल बिना पद पर रहे मुख्यमंत्री होंगे। उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, लेकिन इसके बाद भी मुख्यमंत्री के रूप में सभी निर्णय उनके आदेशों के आधार पर ही लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली सरकार की विफलता है कि इतनी असफलताओं के बाद भी वह दिल्ली के लोगों के सामने कोई बेहतर विकल्प नहीं पेश कर सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने आतिशी पर लगाये ये आरोप
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना पर ये आरोप लगाए हैं-

1- भाजपा के अनुसार आतिशी मार्लेना डमी मुख्यमंत्री साबित होंगी। वे अपनी इच्छा से दिल्ली का विकास करने की बजाय शराब घोटाले में फंसे अपने नेताओं को बचाने का काम करेंगी। 
2- भाजपा ने आरोप लगाया है कि आतिशी मार्लेना के माता-पिता ने संसद हमले के आरोपी अफजल गुरु को बचाने के लिए याचिका दायर की थी। पार्टी ने कहा है कि यह एक देशद्रोही को समर्थन करने वाली बात है। 
3- भाजपा के अनुसार, दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में नवीं कक्षा के एक लाख छात्रों को फेल कर दिया गया है। ग्यारहवीं कक्षा के 54 हजार बच्चों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। भाजपा के अनुसार, यह केवल इसीलिए किया जा रहा है, जिससे अगली कक्षाओं में बेहतर बच्चों को भेजकर सरकारी स्कूलों का रिकॉर्ड बेहतर करके दिखाया जा सके। भाजपा ने इसे दिल्ली के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है। 
4- भाजपा के एक नेता ने उन पर तथ्यहीन आरोप लगाने के मामले में केस दायर कर रखा है। इसी 19 सितंबर को इस केस की तारीख है, जिसमें आतिशी मार्लेना को पेश होना है 

5- आतिशी मार्लेना पर अपना सरनेम बदलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का आरोप है। भाजपा के अनुसार उनका नाम आतिशी मार्लेना है, जबकि वे चुनाव के समय अपना नाम आतिशी सिंह बता चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed