फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi National Traders CAIT Rath Yatra Domestic Production and Consumption news and updates

Swadeshi: दिल्ली में होगा राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन, पूरे देश में चलेगी स्वदेशी रथयात्रा

Sun, 23 Nov 2025 03:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 23 Nov 2025 03:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi National Traders CAIT Rath Yatra Domestic Production and Consumption news and updates
CAIT - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने पूरे देश में स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए रथयात्रा निकालने का निर्णय किया है। इसके लिए दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन 25 नवंबर को दिल्ली में आयोजित किया गया है जिसमें देश भर के 100 से अधिक व्यापारी नेता भाग लेंगे। इस सम्मेलन में रथयात्रा को लेकर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे। 
विज्ञापन


कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया है कि यह बैठक देश के व्यापारिक परिदृश्य, व्यापारियों की समस्याओं, भविष्य की रणनीति और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “स्वदेशी बेचो-स्वदेशी ख़रीदों” के आह्वान को देश में कोने कोने तक ले जाने हेतु “स्वदेशी संकल्प रथ यात्रा“ निकाली जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा एक रथ महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से होकर अब छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही है वहीं एक दिसंबर से दो रथ मध्य प्रदेश में गांव-गांव भ्रमण करेंगे। बैठक में अन्य राज्यों में इसी प्रकार रथ चलाने की योजना तय की जाएगी। इससे देश के सबसे निचले स्तर के श्रमिकों को काम मिलेगा और रोजगार सृजन में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में डिजिटलाइजेशन को तेजी से आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम तय किए जाएंगे। इसके साथ ही नए व्यापारिक अवसरों की पहचान एवं भविष्य की कार्ययोजना— उभरते बाजारों, ई-कॉमर्स, डिजिटल अर्थव्यवस्था और MSME सेक्टर में व्यापार में वृद्धि की संभावनाओं और दिसंबर में दिल्ली में विराट राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन के आयोजन पर विचार होगा जिससे महिला व्यापारियों और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed