फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Municipal Election: fight between AAP, BJP and Congress, complete analysis

क्या भाजपा को नगर निगम चुनाव में चौका लगाने से रोक पाएंगे अरविंद केजरीवाल?

Sun, 13 Dec 2020 08:49 PM IST
गौरव पाण्डेय अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 13 Dec 2020 08:49 PM IST
सार

  • पिछले तीन बार से लगातार दिल्ली के नगर निगमों पर काबिज रही है भाजपा
  • आम आदमी पार्टी विधानसभाओं में दो बार शानदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं तोड़ पाई है बीजेपी का ये वर्चस्व
  • बेहद आक्रामक दिख रही आम आदमी पार्टी कर रही बड़े बदलाव का दावा

विज्ञापन
Delhi Municipal Election: fight between AAP, BJP and Congress, complete analysis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के नगर निगमों पर पिछले तीन बार से लगातार काबिज है। पार्टी नेता इस बार भी विजय हासिल कर निगम चुनावों में जीत का चौका लगाने का दावा कर रहे हैं। पार्टी इसके लिए सघन तैयारी कर रही है। वहीं, पिछले दो चुनावों में जीत का इतिहास लिख चुकी आम आदमी पार्टी निगम चुनावों में भाजपा का ये वर्चस्व तोड़ने की पूरी कोशिश कर रही है। पार्टी ने निगम चुनावों में जीत हासिल करने की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक के कंधों पर डाल रखी है जो लगातार निगमों के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं और बीजेपी पर हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस इस चुनाव से भी एक बार फिर अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन


'निगम और हमारे स्कूलों में होगा मुकाबला'
दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान ने अमर उजाला से कहा कि तीनों नगर निगमों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। बीजेपी पार्षद जनता का काम करने के लिए पैसे ले रहे हैं और लोग इस भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा के पार्षद 10-10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जा रहे हैं। इससे भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि इस बार आप पार्टी बीजेपी को पूरी तरह निगम से बाहर कर देगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जनता के सबसे गरीब वर्ग के बच्चे दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों में सबसे अच्छे स्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि निगम के स्कूलों में बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है, वहां उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा दिल्ली की जनता को मुफ्त में बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। जनता इसे देख रही है कि कौन पार्टी ईमानदारी से काम कर रही है और कौन केवल भ्रष्टाचार करने में लिप्त है। यही कारण है कि इस बार आप जीत करने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल का झूठ जनता के सामने: भाजपा
दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता नेहा शालिनी दुआ ने आप नेता के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव में भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन बरकरार रखेगी और जीत का चौका लगाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल झूठ के दम पर राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन उनका झूठ बार-बार जनता के सामने आ रहा है। वे एक तरफ किसान कानूनों को दिल्ली में लागू भी करते हैं और दूसरी तरफ किसानों के आंदोलन में समर्थन करने भी पहुंच जाते हैं। लोग यह असलियत समझ रहे हैं।

नेहा शालिनी दुआ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपने स्कूलों को सबसे बेहतर बताने का काम करती है, लेकिन निगम शिक्षकों का वेतन देने के लिए निगमों को पैसा नहीं देती। दिल्ली के लोगों को साफ पानी देने की जिम्मेदारी सीधे अरविंद केजरीवाल की है, लेकिन दिल्ली के अनेक इलाकों में साफ पानी नहीं मिल रहा है।
दिल्ली की सड़कों को निगम बनाता है, लेकिन बीते बारिश में ही दिल्ली ने देखा है कि दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से की पीडब्ल्यूडी की सड़कों के किनारे बने नालों की सफाई नहीं कराया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। निगमों के दिल्ली सरकार पर 13 हजार करोड़ रूपये बकाया हैं। उनके नेता लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, मुख्यमंत्री के आवास के बाहर धरना दे रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार उनकी मांगों को सुनने को तैयार नहीं है। वे इन्हीं मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे।


वापस लाएंगे खोई जमीन: कांग्रेस
वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह कोचर ने अमर उजाला से कहा कि उनकी पार्टी इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत के साथ उतरने को तैयार है। नए अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी लगातार जमीनी मुद्दों को उठा रही है और आप-भाजपा के गठजोड़ को बेनकाब कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदेश में तो भारतीय जनता पार्टी निगमों में भ्रष्टाचार का खुला खेल खेल रही है। वे जनता के बीच इस भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएंगे और दिल्ली में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed