फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi lg is working as bjp spokeperson, says aap leader ashutosh

‘बीजेपी का प्रवक्ता बनकर काम कर रहे एलजी’

Sun, 16 Oct 2016 05:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sun, 16 Oct 2016 05:14 AM IST
विज्ञापन
delhi lg is working as bjp spokeperson, says aap leader ashutosh
आशुतोष
शुंगलू कमेटी को लेकर दिल्ली सरकार के रुख पर एलजी का बयान आने के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार समेत उपराज्यपाल पर हमला बोला है। आप का कहना है कि एलजी असंवैधानिक तरीके से दिल्ली सरकार को डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह अपने नए राजनीतिक गुरु बीजेपी के प्रवक्ता बनकर बोल रहे हैं। शनिवार को आप के प्रवक्ता आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस करके एलजी पर निशाना साधते हुए उनसे पांच  सवाल भी पूछे। 
विज्ञापन


आशुतोष ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल अपने आपको वायसराय समझते हैं। अब तो वह असंवैधानिक कार्य करने लगे हैं, जिसके तहत उन्होंने शुंगलू कमेटी का गठन भी कर दिया। एलजी महोदय दिल्ली की चुनी हुई  सरकार से इस कदर डरने लगे हैं कि अब वह जनप्रतिनिधियों को डराने के लिए पुलिस से लेकर सीबीआई तक से डराने लगे हैं। आशुतोष ने कहा कि जब दिल्ली सरकार ने कमेटी गठन को लेकर कानूनी जानकारी देते हुए भंग करने को कहा तो वह सरकार को ही धमकी देने लगे हैं।  
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एलजी के यहां फाइलें बाहरी लोगों को दिखाई जा रही हैं। एलजी ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन पर सीएनजी फिटनेस घोटाले में शामिल होने का आरोप है। वह डर रहे हैं कि बीजेपी की बात नहीं मानी तो जांच खुल जाएगी। आशुतोष ने आरोप लगाया कि एलजी के निशाने पर अब मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन हैं। जिनकी वह गिरफ्तारी भी करवा सकते हैं। आप ने एलजी से पांच सवाल भी पूछे। जिसमें शुंगलू कमेटी का गठन किस कानून के तहत किया गया। दूसरा किसके कहने पर कमेटी का गठन किया, तीसरा दिल्ली सरकार की फाइलों को बाहरी लोगों को क्यों दिखा रहे हैं, चौथा कमेटी के सदस्य सिर्फ मौखिक आधार पर दिल्ली सरकार के अधिकारियों को क्यों बुला रहे है और पांचवां एलजी कार्यालय से अधिकारियों को धमकी भरे फोन जा रहे हैं, क्या वह स्वीकार करेंगे की ऐसा नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed