{"_id":"5f3a388d2a54293aa9330b3b","slug":"delhi-high-court-refused-to-entertain-petition-alleges-links-priyanka-gandhi-vadra-and-rana-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी वाड्रा और राणा कपूर के कथित संबंध की जांच वाली याचिका खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी वाड्रा और राणा कपूर के कथित संबंध की जांच वाली याचिका खारिज
Mon, 17 Aug 2020 01:28 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
DELHI HIGH COURT
दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर के बीच कथित संबंधों की जांच वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में इनके कथित संबंधों की जांच के लिए सीबीआई और ईडी को निर्देश देने की बात कही गई थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Delhi High Court today refused to entertain the petition seeking direction to CBI and ED to initiate a probe into alleged links between Congress leader Priyanka Gandhi Vadra and Yes Bank co-founder Rana Kapoor. pic.twitter.com/LhLO0OLfKL
— ANI (@ANI) August 17, 2020
विज्ञापन
इस याचिका में उस आरोप की विस्तृत जानकारी की मांग की गई थी कि वाड्रा ने कांग्रेस पार्टी की एक पेंटिंग राणा कपूर को दो करोड़ रुपये में बेची थी। जस्टिस विभू भाकरू की बेंच ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए मना कर दिया। ये याचिका एक एनजीओ की ओर से दायर की गई थी, इस एनजीओ का नाम अखिल भारतीय शांति प्रतिष्ठान है।
विज्ञापन
एनजीओ ने कोर्ट से प्रियंका गांधी वाड्रा, राणा कपूर और मिलिंद दियोरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग, धोखेबाजी, जबरदस्ती वसूली, फ्रॉड और गलत प्रतिनिधित्व जैसी शिकायतें शामिल करनी थी। याचिका में कहा गया कि ये मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पहले से योजना बनाकर किया गया है।
याचिका में बताया कि कैसे वाड्रा ने एमएफ हुसैन द्वारा बनाई गई राजीव गांधी की तस्वीर यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर को बेची। याचिका में कहा गया कि वाड्रा ने ये पेटिंग मालिकाना हक के तौर पर बेची और यही इस गैरकानूनी और साजिश वाली डील का पहला हिस्सा है।