फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi High Court : PIL filed for seeking the removal of mobile caller tune on COVID-19 Amitabh Bachchan

अमिताभ की आवाज वाली कोविड कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर

Thu, 07 Jan 2021 12:39 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 07 Jan 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
Delhi High Court : PIL filed for seeking the removal of mobile caller tune on COVID-19 Amitabh Bachchan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। सरकार कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी जा रही है। देश में लॉकडाउन हुआ था, तब से हर फोन पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कॉलर ट्यून सुनाई दे रही है। वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज में सुनाई दे रही कोरोना कॉलर ट्यून को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

विज्ञापन

 

कोरोना संक्रमण काल में सरकार ने लोगों को जागरूक करने और इस महामारी से बचाव के लिए हर मुमकिन प्रयास किया। यहां तक फोन पर सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून को भी बदल दिया गया। शुरुआत में यह कॉलर ट्यून देशभर में लोगों को इस महामारी से बचाव के साथ इस बीमारी से लड़ने का बचने का संदेश दे रही थी। इसके बाद इसे अनलॉक के संदेश में बदल दिया गया। काफी दिनों से लोग फोन पर अनलॉक प्रक्रिया शुरू होने और कोरोना से बचाव का मैसेज सुन रहे थे। बाद में इस फीमेल आवाज को बदल दिया गया था। तब से  अमिताभ बच्चन की आवाज में कोरोना से सावधानी से बरतने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन




कॉलर ट्यून में क्या बोल रहे अमिताभ?
कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन बोलते हैं, नमस्कार, हमारा देश और पूरा विश्व आज कोविड-19 की चुनौती का सामना कर रहा है। कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है, ऐसे में हमारा फर्ज है कि हम सतर्क रहें। इसलिए जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है, नियमित रूप हाथ धोना, मास्क पहनना और आपस में उचित दूरी बनाए रखना। याद रखिए दो गज दूरी, मास्क है जरूरी। खांसी बुखार या सांस लेने में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed