{"_id":"5d9d7fb18ebc3e01567f1ebe","slug":"delhi-high-court-extends-rakesh-asthana-bribery-case-investigation-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट ने बढ़ाई राकेश अस्थाना रिश्वत मामले के जांच की समयसीमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हाईकोर्ट ने बढ़ाई राकेश अस्थाना रिश्वत मामले के जांच की समयसीमा
Wed, 09 Oct 2019 12:05 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Oct 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
delhi high court
- फोटो : PTI
दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीबीआई के पूर्व निदेशक राकेश अस्थाना से कथित तौर पर जुड़े रिश्वत के मामले में जांच पूरी करने के लिए बुधवार को एजेंसी को और दो महीने का वक्त दे दिया।जस्टिस विभु बाखरु ने साफ कर दिया कि इस मामले में जांच पूरी करने के लिए एजेंसी को इसके बाद और वक्त नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीआई ने जांच पूरी करने के लिए और समय मांगा था लेकिन अदालत ने दो महीने का वक्त और देकर उसकी याचिका का निपटारा कर दिया।
अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी सीबीआई की ओर से अदालत में पेश हुए। उन्होंने कहा कि न्यायिक सहायता के लिए अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात को अनुरोध पत्र भेजे गए हैं और उनके जवाब का इंतजार है, जवाब आने तक जांच पूरी नहीं की जा सकती। उन्होंने अदालत से और तीन महीने का वक्त देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन