फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi hc to hear shivakumar plea, chidambaram will appear before delhi court in INX Media case

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर फैसला कल, शिवकुमार की याचिका पर भी सुनवाई टली

Mon, 14 Oct 2019 08:35 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 14 Oct 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
delhi hc to hear shivakumar plea, chidambaram will appear before delhi court in INX Media case
डीके शिवकुमार-पी चिदंबरम - फोटो : ANI

विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें अभी हल होती नहीं दिख रही हैं। आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की विशेष अदालत ने अपना फैसला मंगलवार तक के लिए टाल दिया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने 11 अक्तूबर को दिल्ली की एक विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर चिदंबरम की पेशी की मांग की थी। ईडी ने अपनी याचिका में कहा था कि आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम से पूछताछ करने की जरूरत है। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व केंद्रीय मंत्री फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 

इसके अलावा  दिल्ली उच्च न्यायालय सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी क्योंकि अदालत कल तक के लिए स्थगित हो गई है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन सितंबर को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।


इससे पहले 30 सितंबर को उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने ईडी से जमानत याचिका पर अपना जवाब और स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। शिवकुमार ने उन्हें जमानत न दिए जाने वाले निचली अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed