{"_id":"61018fbd064ae028263a2e5d","slug":"delhi-government-asking-for-suggestions-from-public-to-reopen-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे खुलें स्कूलः शिक्षण संस्थानों को दोबारा खोलने को लेकर दिल्ली सरकार को दीजिए सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैसे खुलें स्कूलः शिक्षण संस्थानों को दोबारा खोलने को लेकर दिल्ली सरकार को दीजिए सुझाव
Wed, 28 Jul 2021 10:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:41 PM IST
सार
कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल खुलने लगे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : twitter.com/msisodia
विस्तार
दिल्ली सरकार भी अब स्कूल खोलने पर विचार कर सकती है। लेकिन स्कूल खोलने के पहले दिल्ली सरकार अभिभावकों की राय जानना चाहती है कि स्कूल खोलने के प्रति लोग क्या सोचते हैं और स्कूल खोलने का बेहतर तरीका क्या होना चाहिए जिससे शिक्षा जारी रखने के साथ-साथ बच्चों को कोरोना की तीसरी लहर से भी बचाया जा सके। इन्हीं मुद्दों पर लोगों की राय जानने के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से सुझाव मांगे हैं। लोगों से स्कूल खोलने को लेकर ईमेल आईडी delhischools21@gmail.com पर राय मांगी गई है।
विज्ञापन
केंद्र शासित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने बच्चों की कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया था। लेकिन अब आसपास के कई राज्यों में स्कूल खुल चुके हैं या खुल रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति अब नियंत्रण में है, इसलिए अब स्कूलों को दोबारा खोलने पर विचार किया जाना चाहिए। लेकिन इसके लिए हम लोगों की राय चाहते हैं जिससे एक बेहतर उपाय के साथ स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा सके।
विज्ञापन