फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Flood: Water level in Yamuna decreased, but administration is alert, water may rise late at night

Delhi Flood: यमुना में जलस्तर घटा, लेकिन प्रशासन सतर्क; देर रात बढ़ सकता है पानी

Fri, 05 Sep 2025 06:34 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 05 Sep 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Flood: Water level in Yamuna decreased, but administration is alert, water may rise late at night
यमुना का जल स्तर - फोटो : X @ANI

 यमुना में जल स्तर कुछ कम हो गया है जिससे आम लोगों के साथ साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन आज पांच सितंबर को भी हथिनी कुंड बैराज से फिर पानी छोड़ गया है जिसके आने से यमुना का जल स्तर एक बार फिर बढ़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरकरार रखी है।  

विज्ञापन


इसके पहले गुरुवार को हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया था जिससे यमुना में जल स्तर बढ़ गया था। लेकिन अब पानी का डिस्चार्ज कम हो चुका है। इससे जल स्तर कम हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 207.18 मीटर पर बना हुआ है। यह मात्रा पहले ही खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर माना जाता है, जबकि बाढ़ ग्रस्त इलाकों से लोगों को निकालने के लिए 206 मीटर को एक मानक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि जब यमुना में जल स्तर 206 मीटर के ऊपर हुआ, प्रशासन ने निचले इलाकों में बसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की शुक्रवार 5 सितंबर (सुबह 7 बजे) की एडवाइजरी के अनुसार रात 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.15 मीटर तक आने की संभावना है। शुक्रवार शाम 5 बजे यमुना का जलस्तर 207.16 मीटर था। हथिनी कुंड से पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 36 से 48 घंटे का समय लगता है। बहाव का तेज कम होने पर यह समय 72 घंटे तक का भी लगता है। लेकिन इस समय की तेजी को देखते हुए हथिनी कुंड से 36 घंटे में पानी दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना घर छोड़ बाहर रह रहे हजारों लोग
यमुना में बाढ़ के कारण दिल्ली के छः जिले उत्तर, उत्तर-पूर्वी, शाहदरा, पूर्वी, केंद्रीय और दक्षिण-पूर्वी जिले विशेष रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं। निचले इलाकों से लोगों को हटाकर यमुना पुल और अन्यत्र स्थानों पर बने टेंट्स में उन्हें पहुंचाया गया है। लोगों के साथ-साथ पशुओं को भी बाढ़ग्रस्त इलाकों से हटाया गया है। बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग तैनात हैं। दिल्ली नगर निगम और ड्यूसिब (डीयूएसआईबी) की सहायता से लोगों को भोजन, स्वच्छ पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed