फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi election results 2020, BJP JP Nadda and Manoj Tiwari Accepted Defeat, Arvind Kejiwal

हार स्वीकार करने के बाद अपने ट्वीट पर बोले मनोज तिवारी, संभालकर रखा है तो रखे रहिए

Tue, 11 Feb 2020 09:30 PM IST
अनवर अंसारी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Feb 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi election results 2020, BJP JP Nadda and Manoj Tiwari Accepted Defeat, Arvind Kejiwal
jp nadda - manoj tiwari - फोटो : ANI

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ते देखकर भाजपा ने हार स्वीकार कर ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हार की समीक्षा करने की बात कही।

विज्ञापन


भाजपा की जीत वाले ट्वीट को संभालकर रखने वाले बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आपने मेरा ट्वीट संभालकर रखा हुआ है तो रखे रहिए। 

विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा दिल्ली की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करती है। सभी कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में अथक परिश्रम किया और दिन रात चुनाव में लगे रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं का ह्रदय से अभिनंदन और साधुवाद।'

 


एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।'
 


भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हार की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है। उनकी मेहनत के लिए सबको साधुवाद देता हूं। सभी ने बहुत मेहनत की है। दिल्ली की जनता का ये जो जनादेश है, उसको सिर माथे रखते हुए मैं अरविंद केजरीवाल को बहुत बधाई देना चाहता हूं।' उन्होंने कहा कि दिल्ली को हम अपना समर्थन देते रहेंगे। हालांकि हमें उम्मीद है कि अब ब्लेम गेम कम हो और काम ज्यादा हो।


उन्होंने कहा कि हमने अपने हिसाब से काफी मेहनत की, लेकिन हमारी अपेक्षाएं खरी नहीं उतरीं। हम इसकी समीक्षा करेंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि लगभग सात सीटों पर भाजपा को जीतना चाहिए।

वोट शेयर बढ़ा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'कभी—कभी ऐसा होता है, जब आपके पक्ष में निर्णय नहीं हों तो मन निराश भी होता है। लेकिन यही धैर्य का समय होता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं को कहता हूं कि निराश न हों। मुझे लगता है कि दिल्ली की जनता सोच समझकर ही जनादेश दिया होगा।' उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का वोट शेयर दिल्ली में 40 फीसदी के आसपास रहा है, जो कि काफी अच्छा है।

कांग्रेस लुप्त होने की कगार पर
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में नए युग की शुरुआत हो रही है। अब आगे की तैयारियां उसी हिसाब से करनी होंगी। कांग्रेस लुप्त प्राय ही हो गई है। 2015 की तुलना में उनका वोट प्रतिशत लगभग आधा हो गया है।

नफरत की विकास की बात
भाजपा नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारी पार्टी नफरत की नहीं सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। चुनाव में बहुत सारी बातें होती हैं। जब जैसा माहौल होता है, वैसा होता है। हमने कभी नहीं चाहा कि लोगों का 60-60 दिन रास्ता रोका जाए। हम कल भी विरोधी थे और आज भी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed