{"_id":"5e428e938ebc3ee5d808a3c1","slug":"delhi-election-result-2020-narendra-modi-amit-shah-rally-success-rate-congress-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार का फायदा: मोदी-शाह से बेहतर निकला केजरीवाल का स्ट्राइक रेट, इतनी सीटों पर मिली बढ़त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रचार का फायदा: मोदी-शाह से बेहतर निकला केजरीवाल का स्ट्राइक रेट, इतनी सीटों पर मिली बढ़त
Tue, 11 Feb 2020 05:04 PM IST
अनवर अंसारी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 11 Feb 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी-सीएम केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती जारी है। निर्वाचन आयोग के ताजा रूझानों के मुताबिक विधानसभा की 70 सीटों में से 63 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) और सात सीटों पर भाजपा आगे है। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज सीट पर और राजेंद्र नगर सीट से राघव चढ्ढा जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस चुनाव में गौर करने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने और गृहमंत्री अमित शाह ने जिन सीटों पर रैलियां की, उनमे से केवल सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दो गृहमंत्री अमित शाह के 48 रैली-रोड शो से 47 विधानसभा कवर कीं। अमित शाह ने 23 जनवरी से प्रचार शुरू किया, जबकि पीएम मोदी ने तीन और चार फरवरी को रैली की।
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जिन 49 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया, उनमें से केवल सात सीटों पर ही भाजपा आगे चल रही है। प्रधानमंत्री ने दो विधानसभा में चुनाव प्रचार किया, लेकिन भाजपा को एक पर ही बढ़त मिली। इस प्रकार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का स्ट्राइक रेट 20 फीसदी रहा।
वही, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 49 रैलियां-रोड शो कर 44 विधानसभा कवर कीं, इनमें से 35 सीटों पर आम आदमी (आप) आगे चल रही है। मोदी-शाह की तुलना में केजरीवाल का स्ट्राइक रेट 80 फीसदी रहा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अकेले दो और प्रियंका के साथ मिलकर दो रैलियां कीं यानी कुल चार विधानसभाएं कवर कीं। लेकिन इनमें से एक भी सीट पर कांग्रेस को बढ़त मिलती नहीं दिख रही है। इन चारों सीटों पर आप आगे चल रही है।
| नाम | रैली/रोड शो | विधानसभा कवर कीं | बढ़त | 2015 के नतीजे |
| अरविंद केजरीवाल | 49 | 44 | 35 | 44 |
| अमित शाह | 48 | 47 | 7 | 1 |
| राहुल गांधी | 4 | 4 | 0 | 0 |
| नरेंद्र मोदी | 2 | 2 | 1 | 1 |
| प्रियंका गांधी | 2 | 2 | 0 | 0 |