फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election 2025: Manish Sisodia Education Manifesto released, made this big promise

Delhi Election 2025: मनीष सिसोदिया का 'शिक्षा घोषणा पत्र' जारी, किया ये बड़ा वादा

Sun, 29 Dec 2024 02:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

सिसोदिया ने दावा किया है कि चुनाव जीतने पर वे अपने चुनाव क्षेत्र में सराय काले खां और हजरत निज़ामुद्दीन में सभी सुविधाओं से सुसज्जित दो नए स्कूल बनाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की तरह ही उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षिक सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
Delhi Election 2025: Manish Sisodia Education Manifesto released, made this big promise
मनीष सिसोदिया - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बेहतर करने वाले नेता की रही है। अब जब वे अपना चुनाव क्षेत्र पटपड़ गंज से बदलकर जंगपुरा कर चुके हैं, तब भी एक बार फिर से उन्होंने अपने शिक्षा मॉडल को ही अपना मूल चुनावी मंत्र बनाया है। आज उन्होंने जंगपुरा के लिए अपने शिक्षा मॉडल की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन


सिसोदिया ने दावा किया है कि चुनाव जीतने पर वे अपने चुनाव क्षेत्र में सराय काले खां और हजरत निज़ामुद्दीन में सभी सुविधाओं से सुसज्जित दो नए स्कूल बनाए जाएंगे। सरकारी स्कूलों की तरह ही उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी सहायता प्राप्त स्कूलों में शैक्षिक सुविधाएं दी जाएंगी। निजी स्कूलों को मनमाने तरीके से फीस नहीं बढ़ाने दिया जाएगा। सिसोदिया की यह घोषणा लोगों के बीच लोकप्रिय हो सकती है क्योंकि बच्चों के स्कूलों की महंगी फीस से हर अभिभावक परेशान है। 
विज्ञापन


शिक्षा घोषणा पत्र जारी करते हुए सिसोदिया ने कहा कि उनका ट्रैक रिकॉर्ड शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का रहा है। वे इसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के रूप में काम करते हुए उन्होंने दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने के लिए एक ठोस नींव तैयार की है। उन्होंने कहा कि वे अपने चुनाव क्षेत्र में इसी काम को आगे बढ़ाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही बदलाव का एकमात्र जरिया है। वे चाहते हैं कि हमारा बच्चा बड़ा होकर एक सफल और प्रतिष्ठित व्यक्ति बने। लेकिन बेहतर शिक्षा के बिना यह नहीं हो सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके स्कूल आधुनिकता के लिहाज से हर मापदंड पर खरे उतरेंगे, लेकिन उनकी फीस सामान्य सरकारी स्कूलों की तरह होगी। हर गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चे को इन स्कूलों में पढ़ा सकेगा। इसमें बच्चों की शिक्षा का ट्रैक रिकॉर्ड रखा जाएगा और उसकी मॉनीटरिंग कर उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में बच्चों के लिए नया अवसर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed