{"_id":"670e09a9fc0519566006579b","slug":"delhi-director-general-s-paramesh-today-took-over-as-the-new-chief-of-the-indian-coast-guard-news-in-hindi-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICG: डीजी एस परमेश ने भारतीय तटरक्षक बल के नए प्रमुख का संभाला पदभार, कहा- इसे पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ICG: डीजी एस परमेश ने भारतीय तटरक्षक बल के नए प्रमुख का संभाला पदभार, कहा- इसे पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं
Tue, 15 Oct 2024 11:50 AM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:50 AM IST
सार
मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल के मुख्यालय में नए प्रमुख का पदभार महानिदेशक एस परमेश ने संभाल लिया है। इससे पहले इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को उन्हें समुद्री बल का नया प्रमुख नियुक्त किया।
विज्ञापन
डीजी एस परमेश, भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछले महीने से पूर्व महानिदेशक राकेश पाल के निधन के बाद से महानिदेशक के रूप में काम कर रहे डीजी एस परमेश ने आज भारतीय तटरक्षक बल के नए प्रमुख के तौर पर पद संभाल लिया है। उन्होंने पिछले तीन दशकों में संगठन में कई पदों पर रहते हुए शानदार सेवा की है। फ्लैग ऑफिसर नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र का पेशेवर इतिहास उपलब्धियों से भरा हुआ है और उन्होंने अपने सभी कामों में उत्कृष्ट और सराहनीय प्रदर्शन का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है। आज नई जिम्मेदारी संभालने से पहले उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसे पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं- एस परमेश
वहीं नए पद को संभालने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख महानिदेशक एस परमेश ने कहा, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक का पदभार संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक सम्माननीय जिम्मेदारी है, जिसे मैं अपनी पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं। मैं भारतीय तटरक्षक बल के समग्र विकास और प्रगति के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाने का इरादा रखता हूं। मैं तटरक्षक बल को सभी मोर्चों पर आगे बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख स्तंभों ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता को अपनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता समुद्री क्षेत्र में, भारतीय नौसेना और समुद्री पुलिस के साथ घनिष्ठ सहयोग और सहकारिता मेरे लिए अनिवार्य होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समुद्री सुरक्षा की सभी परिसंपत्तियों पर अच्छी तरह ध्यान दिया जाए।
डीजी एस परमेश की विशेषज्ञता
बता दें कि फ्लैग ऑफिसर नेविगेशन और डायरेक्शन में विशेषज्ञ हैं और एस परमेश की समुद्री कमान में आईसीजी के सभी प्रमुख पोत शामिल हैं, जिनमें एडवांस्ड ऑफशोर पेट्रोल वेसल समर और ऑफशोर पेट्रोल वेसल विश्वस्त शामिल हैं। उनके प्रमुख स्टाफ असाइनमेंट में उप महानिदेशक (संचालन और तटीय सुरक्षा), तटरक्षक मुख्यालय, नई दिल्ली में प्रधान निदेशक (संचालन) और तटरक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पूर्व), चेन्नई में मुख्य स्टाफ अधिकारी (संचालन) शामिल हैं।
राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से भी हैं सम्मानित
जबकि अतिरिक्त महानिदेशक तटरक्षक का पद संभालने से पहले फ्लैग ऑफिसर 23 जुलाई, 2018 से 7 अगस्त, 2023 तक तटरक्षक क्षेत्र (पूर्व) और तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) और तटरक्षक कमांडर (पूर्वी समुद्र तट) के पद पर थे। फ्लैग ऑफिसर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक, तटरक्षक पदक के प्राप्तकर्ता हैं और उन्हें 2012 में महानिदेशक तटरक्षक प्रशस्ति और 2009 में एफओसीआईएनसी (पूर्व) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Director General S Paramesh today took over as the new chief of the Indian Coast Guard. He received a guard of honour on the occasion. pic.twitter.com/pB1jrMp95h
— ANI (@ANI) October 15, 2024
विज्ञापन
इसे पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं- एस परमेश
वहीं नए पद को संभालने के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के प्रमुख महानिदेशक एस परमेश ने कहा, भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक का पदभार संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक सम्माननीय जिम्मेदारी है, जिसे मैं अपनी पूरी क्षमता से निभाना चाहता हूं। मैं भारतीय तटरक्षक बल के समग्र विकास और प्रगति के लिए एक समावेशी दृष्टिकोण अपनाने का इरादा रखता हूं। मैं तटरक्षक बल को सभी मोर्चों पर आगे बढ़ाने के लिए तीन प्रमुख स्तंभों ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता को अपनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता समुद्री क्षेत्र में, भारतीय नौसेना और समुद्री पुलिस के साथ घनिष्ठ सहयोग और सहकारिता मेरे लिए अनिवार्य होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समुद्री सुरक्षा की सभी परिसंपत्तियों पर अच्छी तरह ध्यान दिया जाए।
#WATCH | Delhi: Indian Coast Guard Chief Director General S Paramesh says "I am honoured to take over as the Director General of the Indian Coast Guard. It is an honourous responsibility which I intend to discharge to the best of my abilities. I intend to follow an inclusive… https://t.co/3arHX1XWDj pic.twitter.com/Ep7CBKO7At