फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Congress President Ajay Maken slams BJP and AAP for holding office of Profit

लाभ का पद: अजय माकन का आप-भाजपा पर तंज, बोले- दोनों भाई-भाई

Sat, 20 Jan 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Delhi Congress President Ajay Maken slams BJP and AAP for holding office of Profit

कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष अजय माकन ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर करारा हमला किया है। 

विज्ञापन


आप विधायकों के लाभ के पद वाले मामले पर माकन ने कहा कि 'भाजपा सरकार द्वारा मनोनीत-इलेक्शन कमिशन ने केजरीवाल पार्टी को मदद करने के लिए जानबूझकर 20 विधायकों को निलम्बित करने का प्रस्ताव राज्य सभा चुनावों के तुरन्त बाद कराया। यही नहीं इसके बदले भाजपा समर्थक एन.डी. गुप्ता को राज्यसभा सदस्य बनवा दिया।'

उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमिशन ने राज्यसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की मदद कर चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की। 
विज्ञापन


बीते दिनों डीडीसीए घोटाले पर वित्त मंत्री अरुण जेटली को आड़े हाथों लेने वाले केजरीवाल की उनसे मुलाकात पर माकन ने ट्वीट कर तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट किया 'बदले-बदले से सरकार नजर आते हैं, वाह केजरीवाल जी वाह! क्या पुरानी दिखावटी कुश्ती का ड्रामा खत्म?'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जीएसटी काउंसिल की मीटिंग के बाद केजरीवाल ने डिनर का आयोजन किया था। जिसमें अरुण जेटली भी शामिल हुए थे। डिनर के बाद दोनों नेताओं को अलग अंदाज में देखा गया था।'

शुक्रवार को चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को लाभ का पद मामले में अयोग्य घोषित कर दिया। इसके बाद आयोग ने अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति के पास भेज दी। अब अंतिम फैसला राष्ट्रपति कोविंद के हाथ में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed