फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Kejriwal claimed no information about regularized unauthorised colonies on DDA website

केजरीवाल का दावा, डीडीए की वेबसाइट पर कच्ची कालोनियों को पक्की करने की कोई योजना नहीं!

Mon, 30 Dec 2019 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 30 Dec 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Kejriwal claimed no information about regularized unauthorised colonies on DDA website
अरविंद केजरीवाल - फोटो : आप ट्विटर अकाउंट
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के दिल्ली की कच्ची कालोनियों को पक्का करने के दावे को खोखला करार दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार कच्ची कालोनियों को पक्का करने के नाम पर लोगों को धोखा दे रही है। डीडीए की वेबसाइट पर यह बात स्पष्ट रूप से लिखी गई है कि यह योजना कच्ची कालोनी या उन पर बने किसी ढांचे (मकान) को पक्का करने से संबंधित नहीं है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत अपनी संपत्ति के कागजात को जमा करवाने पर पक्की रजिस्ट्री बता रही है। उन्होंने कहा कि डीडीए की वेबसाइट पर दी गई जानकारी ही केंद्र सरकार की योजना की पोल खोलकर रख देती है।

विज्ञापन

 
इसी प्रकार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा मान चुकी है कि वह बैनर लगाकर अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का दावा कर रही थी। लेकिन डीडीए की वेबसाइट पर साफ लिखा गया है कि अनाधिकृत कालोनियों को नियमित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता के साथ भाजपा का बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा को दिल्ली की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब मैंने भाजपा के इस झूठ को बेनकाब किया, तो उनके किसी भी नेता की ओर से कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई। उलटे मनोज तिवारी ने फिर जनता को मालिकाना हक देने का वायदा किया।


मनीष सिसोदिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने वेबसाइट पर 35,000 पंजीकरण होने का दावा किया है। जबकि वेबसाइट पर कोई कहीं से भी पंजीकरण कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सरकारी मकान का अनाधिकृत कालोनी के तौर पर पंजीकरण कराया तो यह हो गया। इसी से साबित होता है कि वेबसाइट पर फर्जी आंकड़े दिखाए जा रहे हैं और यह लोगों को पक्की रजिस्ट्री कराने को लेकर धोखा देने वाली बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed