फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal inaugurates signature bridge live Updates 

हंगामे के बीच सीएम केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दिया दिवाली गिफ्ट, किया सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन

Sun, 04 Nov 2018 04:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal inaugurates signature bridge live Updates 
सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

14 साल के इंतजार के बाद दिल्लीवासियों को सिग्नेचर ब्रिज की सौगात मिल गयी है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वजीराबाद में यमुना नदी पर बने इस आठ लेन वाले ब्रिज का उद्घाटन किया। बता दें कि पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहे इस ब्रिज पर अब सोमवार से वाहन फर्राटा भरते देखे जा सकेंगे। इसके शुरू होने से लोगों को भारी ट्रैफिक से निजात मिल सकेगी। 

विज्ञापन

वहीं सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन में क्षेत्र के भाजपा सांसद मनोज तिवारी के पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल, तिवारी को दिल्ली सरकार ने इस समारोह में आमंत्रित नहीं किया है। इसके बावजूद तिवारी अपने समर्थकों के साथ सिग्नेचर ब्रिज उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचने पर हंगामा हो गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उद्घाटन स्थल पर जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और तिवारी के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। 
विज्ञापन


 सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन से पहले मौके पर पहुंचे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, 'मैंने ब्रिज के निर्माण को दोबारा शुरू कराया था और अब अरविंद केजरीवाल उद्घाटन समारोह आयोजित कर रहे हैं। मुझे उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया था, जबकि मैं यहां से सांसद हूं। ऐसे में समस्या क्या है? क्या मैं एक अपराधी हूं? पुलिस ने मुझे क्यों घेर लिया? मैं यहां उनका (अरविंद केजरीवाल का) स्वागत करने के लिए हूं। आम आदमी पार्टी और पुलिस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'पुलिस के जिन लोगों ने मुझे धक्का-मुक्की की है उनकी शिनाख्त हो गई है। मैं इन सबको पहचान चुका हूं और 4 दिन में इनको बताउंगा की पुलिस क्या होती है।'
 
वहीं मनोज तिवारी के सिग्नेचर ब्रिज पर पहुंचने को लेकर हुए हंगामे पर आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने कहा कि यहां हजारों लोग बिना निमंत्रण पत्र के आए हैं, लेकिन भाजपा सांसद (मनोज तिवारी) खुद को वीआईपी मानते हैं। भाजपा के समर्थकों ने आप कार्यकर्ताओं और यहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 


सिग्नेचर ब्रिज से जुड़ी प्रमुख बातें

यह उत्तर-पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और बाहरी दिल्ली को जोड़ेगा। ब्रिज के रखरखाव के लिए ब्रिज हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। 575 मीटर लंबे इस ब्रिज की सफाई भी यूरोप से आईं हाईटेक मशीनें करेंगी। हेल्थ मॉनीटरिंग सिस्टम के तहत ब्रिज में 104 सेंसर लगाए गए हैं। इनमें से 10 ब्रिज की केबल में और 5 सेंसर फाउंडेशन में लगाए गए हैं, जबकि ब्रिज के अन्य हिस्सों में भी सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर ब्रिज के हर हिस्से की 24 घंटे निगरानी करेंगे। ब्रिज में कहीं भी कोई क्षति दिखेगी, तो सेंसर इसकी जानकारी तुरंत देंगे।


ये भी पढ़ेंः सिग्नेचर ब्रिज की कुतुबमीनार से है दोगुनी ऊंचाई, यहां पढ़ें इसकी क्या है खासियतें ?

ब्रिज के सभी सेंसर को एक कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है और इसे ब्रिज के शुरू होने से कुछ देर पहले बनाया गया है। ब्रिज के उद्घाटन के बाद सभी सेंसर को कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर दिया जाएगा। कंट्रोल रूम में 24 घंटे ब्रिज की मॉनीटरिंग होगी। गौरतलब है कि 1998 में यमुना में बस गिरने से 22 छात्रों की मौत के बाद सिग्नेचर ब्रिज बनाने का फैसला लिया गया था।

-154 मीटर है ब्रिज की ऊंचाई
-575 मीटर लंबा है और 35.2 मीटर चौड़ा है ब्रिज
-1,518 करोड़ की लागत से 14 साल में तैयार हुआ

वीडियोः

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed