फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal corona positive, trolled on Twitter, photos of rallies without wearing masks viral

Kejriwal Corona positive, twitter reaction: ट्विटर पर खूब शेयर हुईं दिल्ली के सीएम की बिना मास्क लगाए रैली की तस्वीरें, लोगों ने लिखा- 'दोज हू केम इन टच'

Tue, 04 Jan 2022 09:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 09:04 AM IST
सार

सीएम अरविंद केजरीवाल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal corona positive, trolled on Twitter, photos of rallies without wearing masks viral
भीड़ के बीच बिना मास्क लगाए अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। अपने ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वे अपना टेस्ट जरूर करवा लें। इस ट्वीट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक दो दिन पहले पंजाब-चंडीगढ़ में हुई रैलियों की तस्वीरों को साझा करते हुए लोग लिख रहे हैं कि- 'Those who come in touch'

विज्ञापन


बिना मास्क लगाए दिख रहे केजरीवाल 
जिन तस्वीरों को ट्विटर पर साझा किया जा रहा है, वह एक से दो दिन पहले सीएम केजरीवाल की चंडीगढ की रैलियों की हैं। इसमें वह बिना मास्क लगाए दिख रहे हैं। लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं  कि सीएम ने अपील की है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वे कोरोना जांच करवा लें, लेकिन तस्वीरों में देखा जाए तो सीएम बिना मास्क के हजारों की भीड़ के बीच में दिख रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के पटियाला में निकाला था शांति मार्च
सीमए अरविंद केजरीवाल ने 31 दिसंबर को पंजाब के पटियाला में शांति मार्च निकाला था। इस दौरान भी वह मास्क नहीं लगाए दिख रहे हैं। उनके आस-पास हजारों की भीड़ है। इस भीड़ में भी एक-दो को छोड़ दें तो किसी के चेहरे पर मास्क नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन









एक यूजर ने सीएम की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पटियाला में शांति मार्च के दौरान जिम्मेदाराना व्यवहार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed