फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi, Centre may not fight, doesn't mean they will be proactive: SC on air pollution News In Hindi

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, वायु प्रदूषण पर केंद्र और दिल्ली सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल

Thu, 13 Feb 2025 07:05 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 07:05 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अहम टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि भले ही केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार में अब इस मुद्दे को लेकर खींचातानी ना हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो इसका सक्रिय रूप से हल निकालेंगे।  

विज्ञापन
Delhi, Centre may not fight, doesn't mean they will be proactive: SC on air pollution News In Hindi
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के सात भले ही केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच खींचातानी खत्म हो गई हो, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो वायु प्रदूषण को हल करने के लिए सक्रिय रूप से भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के मामले को लेकर न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति उज्जवल भूयान की पीठ सुनवाई कर रही थी।  इस दौरान, वरिष्ठ अधिवक्ता अपराजिता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने बाद दिल्ली और केंद्र के बीच टकराव नहीं होगा, यह राहत की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले आधा समय टकराव में बर्बाद हो गया, जिसके कारण मुद्दे हल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
अधिवक्ता के दलील के बाद पीठ ने हल्के अंदाज में कहा कि यह इसका व्यावहारिक पहलू है कि हो सकता है कि केंद्र और दिल्ली सरकार में अब लड़ाई ना हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे प्रदूषण के मुद्दे पर सक्रिय रूप से भूमिका निभाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी का तर्क
साथ ही मामले में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब कोई टकराव नहीं होगा। इस तर्क पर भाटी ने पीठ से दिल्ली में लागू जीआरएपी -IV उपायों को आसान बनाने की अनुमति मांगी। इसके जवाब में पीठ ने कहा कि वह इस मुद्दे पर 17 फरवरी को विचार करेगी।

कोर्ट ने भाटी से मांगा सुझाव
कोर्ट ने विधि अधिकारी से एक्यूआई चार्ट देने को कहा। साथ ही, पीठ ने भाटी से सुझाव मांगा कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की सिफारिशें दिल्ली के अलावा वायु प्रदूषण से जूझ रहे अन्य शहरों में भी लागू की जा सकती हैं या नहीं।


दिल्ली में भाजपा सरकार
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 सीटों में 48 सीटों पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया और 27 साल बाद दिल्ली में वापसी की। सत्ता में रहते हुए आम आदमी पार्टी ने प्रदूषण या अन्य किसी मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार कई सारे आरोप लगाए कि केंद्र उन्हें काम करने से रोक रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात ये है कि केंद्र और दिल्ली दोनों में भाजपा की सरकार आने के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण के मुद्दे को सरकार कैसे हल करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed