फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi brics foreign ministers meeting today updates s jaishankar west asia tension

BRICS: दिल्ली में आज से शुरू होगी ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, जयशंकर करेंगे अध्यक्षता

Thu, 14 May 2026 09:14 AM IST
निर्मल कांत नई दिल्ली, आईएएनएस।
नई दिल्ली, आईएएनएस। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 May 2026 09:14 AM IST
सार

BRICS: भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है, जिसकी अध्यक्षता एस. जयशंकर करेंगे। इस बैठक में वैश्विक तनाव, क्षेत्रीय मुद्दों और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही बैठक में ब्रिक्स नेताओं के सम्मेलन का एजेंडा भी तय हो सकता है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
delhi brics foreign ministers meeting today updates s jaishankar west asia tension
ब्रिक्स के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक - फोटो : आईएएनएस/एक्स

विस्तार

भारत की मेजबानी में ब्रिक्स के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री व वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन


ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन का एजेंडा तय करेगी बैठक
यह भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स की पहली बड़ी मंत्री स्तरीय बैठक होगी। माना जा रहा है कि यह बैठक इस साल अंत में होने वाले ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के एजेंडे को तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। नई दिल्ली में आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय (एमईए) ने पुष्टि की कि भाग लेने वाले देशों के वरिष्ठ राजनयिक इस बैठक में शामिल होंगे। मंत्रालय ने दो दिवसीय बैठक के दौरान होने वाली चर्चाओं की व्यापक रूपरेखा भी बताई। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 14 और 15 मई को तय है और इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है। एमईए के अनुसार, चर्चाओं का मुख्य केंद्र प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम, सदस्य देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना और बदलती भू-राजनीतिक वास्तविकताओं को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय शासन संरचनाओं में सुधार को आगे बढ़ाना होगा। मंत्रालय ने कहा कि भाग लेने वाले देश अपने-अपने प्रतिनिधित्व का स्तर स्वयं तय करेंगे। प्रतिनिधिमंडलों के बारे में अधिक जानकारी तब साझा की जाएगी, जब प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BJP में पीढ़ी परिवर्तन की तैयारी: नितिन नवीन की टीम में युवाओं को कमान, कैबिनेट में भी बड़ी सर्जरी के संकेत


पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे विभिन्न देशों के प्रतिनिधि
शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि नई दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। भारत ने हाल ही में अपनी ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के लिए आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार ब्रिक्स सम्मेलन की थीम भारत के 'मानवता सबसे पहले' और जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान खास जोर दिया था।

यह चौथा मौका होगा, जब भारत ब्रिक्स के शिखर स्तर के किसी आयोजन की मेजबानी करेगा, जो इस समूह के भीतर और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच नई दिल्ली की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed