{"_id":"5dfb3ff48ebc3e87df028610","slug":"delhi-bjp-working-president-jagat-prakash-nadda-meets-refugees-from-afghanistan-in-tilak-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर
Thu, 19 Dec 2019 03:07 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 19 Dec 2019 03:07 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Delhi: BJP Working President Jagat Prakash Nadda meets refugees from Afghanistan, who are living in Tilak Nagar area of Delhi pic.twitter.com/JjmXyP6vPy
— ANI (@ANI) December 19, 2019विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली में रह रहे अफगानी शरणार्थियों से मिलने के लिए भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां के तिलक नगर इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने शरणार्थियों से गर्मजोशी से मुलाकात की। शरणार्थियों ने उन्हें अफगानी चादर भी भेंट की।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि नागरिकता विधेयक के कानून बनने के बाद इन सभी अफगानी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी।
क्या है नागरिकता कानून
नागरिकता कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सेधार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।
नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आस-पास के देशों के हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था। वे सभी भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।