फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi BJP leader Harish Khurana claims Congress leaders were earlier today

कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली ने स्वीकारा- हां, उपवास से पहले हमने खाए थे 'छोले-भटूरे'

Mon, 09 Apr 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Apr 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi BJP leader Harish Khurana claims Congress leaders were earlier today
देशभर में दलितों पर हो रहे कथित अत्याचार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अनशन का आयोजन किया है। पार्टी इस उपवास के जरिये केंद्र सरकार को घेरना चाहती है और इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद भी राजघाट पर उपवास के लिए बैठे हैं।
विज्ञापन


इस बीच, भाजपा नेता स्वर्गीय मदनलाल खुराना के बेटे हरीश खुराना ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कांग्रेस नेता अजय माकन, हारून युसुफ और अरविंदर सिंह लवली एक रेस्टोरेंट में छोले-भटूरे खाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


खुराना का दावा है कि यह सभी नेता उपवास के ठीक पहले भरपेट छोले भटूरे खा रहे थे। उन्होंने लिखा है, 'वाह रे हमारे कांग्रेस के नेता, लोगों को राजघाट पर अनशन के लिए बुलाया है और खुद एक रेस्तरां में बैठकर छोले भटूरे के मजे ले रहे हो। सही बेवकूफ बनाते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खुराना के ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंदर सिंह लवली ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने छोले भटूरे खाने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीर सुबह आठ बजे के पहले की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रतीकात्मक उपवास है, जो सुबह 10:30 से दोपहर बाद 4:30 बजे तक के लिए आयोजित किया गया है।
 


गौरतलब है कि हरीश दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता स्व. मदनलाल खुराना के बेटे हैं।  उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई तस्वीर में दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लोगों को अनशन के लिए राजघाट पर बुलाया है और खुद छोले-भटूरे का स्वाद ले रहे हैं। 
 

वहीं दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी हरीश खुराना के इस ट्वीट को रिट्वीट किया है।  उन्होंने लिखा कि उपवास या उपहास? 3 घंटे भी 'खाए' बिना नहीं रह पाए?
इस मामले में भाजपा-अकाली दल बादल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी कांग्रेस नेताओं के छोले-भटूरे खाने वाली तस्वीर पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि इनकी मानसिकता ही खाने की है, ये भूखे नहीं रह सकते। 


 

राहुल के पहुंचने से पहले इसलिए राजघाट से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास वाले स्थल पर पहुंचने से पहले ही पार्टी विवादों में आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल के राजघाट पहुंचने से पहले ही कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार वहां से हटा दिया गया है। बता दें कि टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन जैसे ही टाइटलर राजघाट पहुंचे तो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने उनके कान में कुछ कहा जिसके बाद वो वहां से वापस लौट आए। दरअसल, 1984  दंगों मामले में दोनों आरोपी हैं।

इसीलिए पार्टी इस मामले पर किसी भी तरह का विवाद पैदा करना नहीं चाहती है। हालांकि, इस मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर टाइटलर ने कहा है कि वह कहीं नहीं जा रहे बल्कि यहीं जनता के बीच जाकर बैठेंगे। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कांग्रेस पार्टी सरकार पर दलितों पर अत्याचारों करने का आरोप लगाकर विरोध और भूख हड़ताल कर रही है। 

इससे पहले बताया गया कि राहुल गांधी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे फिर बताया गया कि केवल 2 घंटों के लिए ही राहुल गांधी अनशन पर होंगे।  राहुल गांधी तय किए हुए समय के 1 घंटे बाद उपवास स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed