{"_id":"5ef239198ebc3e42ff642912","slug":"delhi-based-ngo-aarohan-distributed-ration-kits-to-school-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोहण एनजीओ ने स्कूली बच्चों को वितरित कीं राशन किट, सैनिटरी नैपकिन और मास्क भी दिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरोहण एनजीओ ने स्कूली बच्चों को वितरित कीं राशन किट, सैनिटरी नैपकिन और मास्क भी दिए
Tue, 23 Jun 2020 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
आरोहण एनजीओ द्वारा वितरित की गई सामग्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार्य कर रहे एनजीओ आरोहण ने मंगलवार को स्कूली बच्चों को राशन किट वितरित कीं। एनजीओ ने इस दौरान 145 राशन किट वितरित किए जिनमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, दो किलो दाल, एक किलो काबुली चना, दलिया, कैंडी, सैनिटरी नैपकिन औप मास्क शामिल थे।
विज्ञापन
संगठन ने यह वितरण ग्रेटर नोएडा के सकीपुर गांव स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा, प्रबंधक ओपिंदर भाटी, आरोहण की अध्यक्षा रानी पटेल और शशि सहाय समेत एनजीओ की पूरी टीम मौजूद रही। एनजीओ ने इस विद्यालय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाया है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य शर्मा ने कहा कि एनजीओ इस केंद्र के बच्चों की पूरी तरह से सहायता कर रहा है। आरोहण एनजीओ दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा में भी स्कूली बच्चों को शिक्षा और कंप्यूटर शिक्षा दिलाने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की शुरुआत से ही आरोहण ने लॉकडाउन पीड़ितों के लिए राशन वितरण का काम शुरू कर दिया था। अब अनलॉक-1 के दौरान भी एनजीओ जरूरतमंदों और बेरोजगार लोगों को को राशन वितरित कर रहा है।