विधायक के बाद केजरीवाल ने दिया EC को चैलेंज- 90 सेकेंड में बदल देंगे EVM का मदरबोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में हंगामे के बीच आप विधायक सौरभ भारद्वाज विधानसभा में ईवीएम जैसी मशीन लेकर पहुंचे। भारद्वाज ने इस मशीन के जरिए छेड़छाड़ का लाइव डेमो देकर बताया कि कैसे मशीन से छेड़छाड़ संभव है। वहीं टेंपरिंग के इस लाइव डेमो पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया भी आ गई है। एएनआई के अनुसार चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा है कि जिस मशीन का डेमो आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा में दिखाया वह असली ईवीएम नहीं उससे मिलती जुलती मशीन है।
वहीं इस मुद्दे पर पूर्व मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने उल्टे आप नेताओं को ही घेर लिया। कपिल मिश्रा ने कहा ये कल को जनता को बोलेंगे तुम्हारी उंगली में ही गड़बड़ है जो गलत बटन दबा देती है। हालांकि सत्र के दौरान सौरभ भारद्वाज द्वारा दिए गए डेमो की आप नेताओं ने जमकर प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया बोले सौरभ भारद्वाज ने आज एतिहासिक काम किया है आने वाली नस्लें भी इसे याद रखेंगी। सिसौदिया ने ईवीएम को भारतीय लोकतंत्र की जडों में मट्ठा डालने वाला बताया और कहा इससे मुक्ति के लिए सबको एक होना होगा। वहीं अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग को चैलेंज देते हुए कहा कि हमें सिर्फ 90 सेकेंड दें तो हम ईवीएम का मदरबोर्ड बदल कर दिखा देंगे। हालांकि ईवीएम पर तो केजरीवाल खूब बोले लेकिन कपिल के घूस वाले आरोपों पर चुप्पी साधे रखे। पत्रकारों के पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दिया।
इससे पूर्व शुरू हुई विधानसभा के सत्र में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने कपिल मिश्रा के आरोपों पर जांच की मांग की तो स्पीकर रामनिवास गोयल ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का माइक बंद करवा दिया। विजेंद्र गुप्ता ने सदन में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और वो 1000 करोड़ के घोटाले पर चर्चा चाहते थे। विजेंद्र गुप्ता कोर्ट में दस्तावेज लेकर पहुंचे थे।Ye kal bolenge janata ko tumhari ungli mein hi gadbad hai, galat button daba deti hai: Kapil Mishra on AAP's EVM tampering allegations pic.twitter.com/xo1ZzOFtVt
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 9, 2017
लगातार जिद्द पर अड़े विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर को स्पीकर के कहने पर मार्शल ने सदन से बाहर निकाला। अल्का लांबा ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है, मगर सरकार हमें मशीन देने से डर रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए ईवीएम की गड़बड़ी को रोकना जरूरी है। खास बात ये है कि इस दौरान सदन में आरजेडी, जेडीयू, सीपीएम औऱ टीएमसी के नेता भी मौजूद रहे। इन सभी को ईवीएम का डेमो देखने के लिए बुलाया गया था।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने कई मुद्दो को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, लेकिन यहां चर्चा केवल ईवीएम पर अटककर रह गई। जिसकी कमान केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज को सौंपी। इसी मुद्दे पर केजरीवाल ने सुबह ट्वीट कर बताया कि, 'देश में चल रहे एक बहुत बड़े षड्यंत्र का सच आज सदन में सौरभ भारद्वाज देश के सामने रखेंगे।