फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Elections: BJP promises against AAP government over free electricity water campaign

आप सरकार पर फ्री...फ्री..फ्री का ताना मारने के बाद वादों का पिटारा लेकर आई भाजपा

Fri, 31 Jan 2020 09:24 PM IST
आसिम खान शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 31 Jan 2020 09:24 PM IST
सार

  • गरीबों को 2 रु. किलो आटा
  • नौंवी की छात्रा को साइकिल
  • कॉलेज जाने वाली गरीब छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी
  • मुफ्त सैनिटरी नैपकिन की व्यवस्था
  • गरीब लड़की के बैंक खाते में 2 लाख रु

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections: BJP promises against AAP government over free electricity water campaign
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मतदाताओं को लुभाने के लिए वादा जरूरी है। भाजपा और इसलके कार्यकर्ताओं ने ने भले ही आम आदमी पार्टी के फ्री...फ्री..फ्री अभियान पर जमकर ताना कसा हो, इसे प्रचार का हिस्सा भी बनाया हो, लेकिन अपने संकल्प पत्र में उसी तरह के रास्ते पर भाजपा भी है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए गरीबों को 2 रुपये किलो आटा, गरीब परिवार की 9-12 वीं में पढऩे वाली लड़कियों को साइकिल और कालेज जाने वाली लड़कियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है।

विज्ञापन


पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें गरीब परिवार में जन्म लेने वाली दो लड़कियों को 21 साल की आयु पूरी होने पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये में दिए जाएंगे। पार्टी ने आवास, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में भी बड़ा-बड़ा वादा किया है। 10 कालेज और 200 स्कूल भी खुलेंगे। संकल्प पत्र में दिल्ली को अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय का शहर बनाने का वादा किया गया है।  
विज्ञापन


अल्पसंख्यकों और मीडिया का भी ख्याल
भाजपा की दिल्ली में बनने सरकार बनने पर अल्पसंख्यकों के लिए कौशल एवं उद्यमिता प्रशिक्षण केन्द्र, महिलाओं को व्यापार, कारोबार के लिए उचित दर पर ऋण, अल्पसंख्यक क्षेत्रों में स्कूल, मदरसा बोर्ड की स्थापना, आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था आदि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के लिए भी लुभावनी योजना है। 60 साल या इससे अधिक उम्र के दिल्ली सरकार द्वारा 15 साल तक की मान्यता रखने वाले वर्किंग जर्नलिस्ट को पेंशन, वेजबोर्ड लागू कराने में सहयोग, मान्यता प्राप्त वर्किंग पत्रकार को 10 लाख रुपये का बीमा, डीजीएचएस सुविधा प्राप्त पत्रकारों को गजटेड अधिकारी जैसी सुविधाएं दी जाएगी।


वादे हैं इन वादों का क्या?
भाजपा अपने चुनाव घोषणा पत्र को संकल्प पत्र की संज्ञा देती है। भाजपा के नेता दावा करते हैं कि वह संकल्प पत्र में दावे को पूरा करते हैं। यह दावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी करती है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने फ्री वाईफाई, 20 हजार लीटर हर माह स्वच्छ पीने का पानी समेत तमाम वादे किए थे। कुछ पूरे किए और कुछ रह गए। चुनाव करीब देखकर आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा समेत कई घोषणाएं कीं। लेकिन चुनाव मतदान से पहले हर पार्टी अपना एजेंडा पेश करती है। मतदाताओं को क्षेत्र के विकास का मॉडल और सहूलियत बताती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed