प्रकाश जावड़ेकर बोले, शाहीन बाग में लग रहे 'जिन्ना वाली आजादी' के नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग का मुद्दा जोर पकड़ चुका है। इसका जिक्र हर नेता कर रहा है और एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। आज भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे लेकर कांग्रेस और आप को निशाने पर लिया।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- कल दिल्ली के सीएम और डिप्टी सीएम ने जो भी कहा वो दर्शाता है कि कांग्रेस और आप के लिए शाहीन बाग एक राजनीतिक टास्क है। 'जिन्ना वाली आजादी' जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। लोगों को सोचना होगा कि उन्हें क्या चाहिए, जिन्ना वाली आजादी चाहिए या भारत माता की जय।
Union Min Prakash Javadekar: Y'day what Delhi CM&Dy CM said showed that Shaheen Bagh is a task of Congress and AAP. There is an effort to mislead people. Slogans like 'Jinnah wali azadi' are being raised. Ppl need to decide what they want, Jinnah wali azadi or Bharat Mata ki jai. pic.twitter.com/0sLc4sJSz4
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 24, 2020
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वह शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों के साथ हैं। इसके जवाब में मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल शर्मा ने कहा कि शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा था कि शाहीन बाग में सड़कों पर अतिक्रमण किया हुआ है, लोगों को स्कूल, ऑफिस, अस्पताल जाने से रोका जा रहा है, भड़काऊ नारेबाजी की जा रही है। शाहीन बाग में आतंकी आंदोलन चलाया जा रहा है। जिस बेशर्मी के साथ मनीष सिसोदिया ये कह रहे हैं कि वो शाहीन बाग के साथ खड़े हैं, उससे पता चलता है कि यह एक राजनीतिक आंदोलन है।
इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट कर कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा, इसे लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया और चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी जारी किया।