'युवा डंडे मारेंगे' पर मोदी का राहुल को जवाब, सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने राहुल के हमले का सदन में जवाब देते हुए कहा कि अब मैं सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा।
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो मौजूदा हालात हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में पीएम को युवा डंडे मारेंगे।
पीएम मोदी का पलटवार
राहुल पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा- मैंने एक कांग्रेस नेता का घोषणापत्र सुना कि छह महीने में युवा मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी छह महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे छह महीने का समय दिया गया है।
Prime Minister Narendra Modi after Rahul Gandhi makes an intervention in his speech in Lok Sabha: I was speaking for the last 30-40 minutes but it took this long for the current to reach there. Many tubelights are like this. https://t.co/ciMYJwYxwl pic.twitter.com/9E3qmd7ZvS
— ANI (@ANI) February 6, 2020
इस दौरान राहुल कुछ कहने के लिए उठने की कोशिश कर रहे थे तभी पीएम ने उन्हें टोकते हुए सीट पर बैठने को कहा। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि मैं 40 मिनट से बोल रहा हूं, लगता है अब जाकर करंट दौड़ा है। ऐसी कई ट्यूबलाइट हैं।
राहुल ने क्या कहा था?
राहुल गांधी दिल्ली की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था, "ये नरेंद्र मोदी जो भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।"