जामिया-जेएनयू हिंसा के सहारे छात्रों को बदनाम करने की साजिश: मनोज तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र कभी मुंह छिपाकर नहीं आते, वे खुलकर अपनी बात कहते हैं और देश की तमाम सरकारें उनकी बात मानती रही हैं। इसलिए यह स्पष्ट होता है कि मुंह छिपाकर आने वाले छात्र नहीं हैं। पार्टी ने कहा कि इन हिंसक घटनाओं के जरिये छात्रों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र सरकार में आने के बाद अपने तरीके से दिल्ली का विकास कर रही है। जब उसे प्रदेश में अवसर मिलेगा तब इस विकास की राजनीति को और अधिक रफ्तार मिलेगी। केंद्र ने उनका यमुना से संबंधित प्रोजेक्ट स्वीकार कर लिया है। इसके जरिये दिल्ली का विकास किया जाएगा और दिल्ली को देश-दुनिया में सबसे बेहतर बनाने की कोशिश की जायेगी।
आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए तिवारी ने कहा कि वे भी चाहते हैं कि दिल्ली काम के आधार पर वोट करे। उन्होंने कहा कि आप केवल तीन महीने में किये गए काम के आधार पर वोट मांग रही है। उसे यह भी बताना चाहिए कि दिल्ली के लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ क्यों नहीं मिला।