Delhi Election 2020: शाह का आप पर निशाना- ये निर्लज्ज होकर कहते हैं, हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आज भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने आप सरकार और विपक्ष को निशाने पर लिया। करावल नगर रैली में अमित शाह ने कहा कि दिल्ली सरकार वादों से मुकरती है। इस सरकार ने दिल्ली को पांच सालों में बीस साल पीछे धकेल दिया है। केजरीवाल अब जब वोट मांगने निकलते हैं तो पुराने वादों की बात नहीं करते हैं पर मैं आपको उनके पुराने वादे याद कराऊंगा।
अमित शाह ने आप को निशाने पर लेते हुए कहा- आज भी निर्लज्ज होकर कहते हैं, हम शाहीन बाग वालों के साथ हैं। जो दंगे करते हैं, दंगे के लिए उकसाते हैं, उनको दिल्ली वालों ने वोट देना चाहिए?
Union Home Minister & BJP leader Amit Shah at a public rally in Delhi: Aaj bhi nirlaj ho kar kehte hain, hum Shaheen Bagh walon ke sath hain. Jo dange karate hain, jo dango ke liye uksate hain, unko Dilli walon ne vote dene chahiye? #DelhiElections2020 pic.twitter.com/LbIDLVTe5B
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 24, 2020
अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में 1000 नए स्कूल बनाने का वादा किया था, मैं पूछना चाहता हूं कि वे स्कूल कहां हैं। आपने तो मौजूदा स्कूलों की हालत और बिगाड़ दी।