{"_id":"637afb0f4089b460d0210571","slug":"delhi-arun-goel-assumes-charge-as-the-new-election-commissioner-of-india-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Commissioner: अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जानें इनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Commissioner: अरुण गोयल ने चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला, जानें इनके बारे में सब कुछ
Mon, 21 Nov 2022 09:44 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 21 Nov 2022 09:44 AM IST
सार
गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Arun Goel
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को चुनाव आयुक्त का पदभार संभाल लिया। इससे पहले उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। उन्होंने शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। गोयल को 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की आयु में सेवानिवृत्त होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी
गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे। सरकार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव से पहले हुई नियुक्ति
चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार
अरुण गोयल इस जिम्मेदारी संभालने के बाद अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के प्रबल दावेदार होंगे। राजीव कुमार का कार्यकाल फरवरी 2025 तक है। सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। तब से निर्वाचन आयोग के आयुक्तों में से एक पद खाली था। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
दिसंबर 2027 तक सेवाएं देंगे
स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से पहले तक अरुण गोयल भारी उद्योग सचिव की भूमिका में थे। उन्होंने संस्कृति मंत्रालय में भी काम किया है। गोयल दिसंबर 2027 तक निर्वाचन आयोग में सेवाएं देंगे।