फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delegation of 10 autonomous councils in northeast meets Amit Shah

Northeast: पूर्वोत्तर के 10 स्वायत्त परिषदों के प्रतिनिधिमंडल ने शाह से मुलाकात की, कई मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा

Fri, 26 Jul 2024 02:37 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Jul 2024 02:37 AM IST
सार

पूर्वोत्तर राज्यों की 10 स्वायत्त परिषदों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कई क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर अमित शाह को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Delegation of 10 autonomous councils in northeast meets Amit Shah
अमित शाह - फोटो : X/BJP4India

विस्तार

टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने बताया कि गुरुवार को पूर्वोत्तर के स्वायत्त जिला परिषदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


देबबर्मा ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पूर्वोत्तर के परिषदों के नेताओं के साथ माननीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गृहमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि एक महीने के अंदर सभी परिषदों से संबंधित मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से संबोधित किया जाएगा। संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक समिति भी बनाई जाएगी।" 
विज्ञापन


10 स्वायत्त परिषदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
पूर्वोत्तर राज्यों की 10 स्वायत्त परिषदों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान आदिवासी स्वशासी निकायों के लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे को हल करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के मुख्य कार्यकारी सदस्य प्रमोद बोरो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शाह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे125वां संशोधन विधेयक, 2019 को आवश्यक संशोधनों के साथ संसद में पेश करने और पारित करने को सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।  विधेयक के प्रमुख प्रावधानों में जिला, गांव और नगर परिषदों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए एक वित्त आयोग की नियुक्ति शामिल है।

अगर यह आयोग भी गठित होता है, तो वह राज्यों और जिला परिषदों के बीच करों के वितरण के साथ-साथ राज्यों की समेकित निधि से स्वायत्त परिषदों को सहायता अनुदान के संबंध में भी सिफारिशें करेगा।


अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया
स्वायत्त परिषदों द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि 125वें संविधान संशोधन विधेयक (2019) से संबंधित सभी मुद्दों पर एक महीने के अंदर हल कर लिया जाएगा।स्वायत्त परिषदों का गठन संविधान की छठी अनुसूची के तहत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed