{"_id":"580fff594f1c1bcd75bc39a1","slug":"delegation-led-by-yashwant-sinha-arrived-in-kashmir-bjp-made-distance","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशंवत सिन्हा की अगुवाई में शिष्टमंडल पहुंचा कश्मीर, भाजपा ने बनाई दूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यशंवत सिन्हा की अगुवाई में शिष्टमंडल पहुंचा कश्मीर, भाजपा ने बनाई दूरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 06:26 AM IST
विज्ञापन
यशवंत सिन्हा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की अगुवाई वाले शिष्टमंडल के कश्मीर दौरे से सरकार और भाजपा असहज है। पार्टी ने मंगलवार को कहा कि इस शिष्टमंडल और इसकी गतिविधियों से ना तो भाजपा का कोई लेना देना है और न ही सरकार का। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यह सिन्हा की व्यक्तिगत पहल है। सिन्हा की अगुवाई वाले शिष्टमंडल ने मंगलवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मुलाकत की है।
बता दें कि बीते दिनों संसदीय प्रतिनितिमंडल के कश्मीर दौरे में सरकार और भाजपा के सदस्योंने अलगाववादी नेताओं से मुलाकात मामले में दूरी बना ली थी। राष्ट्रीय सचिव शर्मा ने कहा कि सिन्हा से जुड़े शिष्टमंडल को मीडिया में भाजपा और सरकार का शिष्टमंडल बताया जा रहा है। यह सही नहीं है। इस शिष्टमंडल से सरकार और भाजपा का दूर तक कोई लेना देना नहीं है। आप इसे सिन्हा का व्यक्तिगत पहल मान सकते हैं।
गौरतलब है कि इस शिष्टमंडल में वायुसेना के पूर्व उप प्रमुख कपिल काक, पत्रकार भारत भूषण, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष वजाहत हबीबुल्ला, सुशोभा बार्वे शामिल है। शिष्टमंडल ने मंगलवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी से मुलाकात की है।