{"_id":"570f31874f1c1b967c4a6ad0","slug":"dehi-university-rejects-rti-plea-for-information-on-modi-s-ba-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू ने मोदी की डिग्री पर जानकारी देने से मना किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डीयू ने मोदी की डिग्री पर जानकारी देने से मना किया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री की बावत जानकारी देने से मना कर दिया है। सूचना के अधिकार के तहत मोदी की स्नातक की डिग्री की जानकारी मांगी गई थी, हालांकि विश्वविद्यालय ने कहा कि रोलनंबर के बगैर किसी भी डिग्री के बारे में जानकारी दे पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी हलफनामें के मुताबिक, उन्होंने 1978 में डिस्टेंस लर्निंग से दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए किया था। उनका विषय राजनीतिक विज्ञान बताया जाता रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी हंसराज जैन ने मोदी की डिग्री की बावत जानकारी मांगी थी। उन्होंने अपनी याचिका में पूछा था कि 'श्री नरेंद्र मोदी के नाम से कितने छात्रों ने 1978 में बीए की परीक्षा पास की थी?" सूचना आयुक्त श्रीघर आचार्युलू की ओर से दिए गए आदेश में कहा गया है कि छात्रों को एडमिशन रोलनंबर के आधार पर दिया जाता है और विश्वविद्यालय के लिए सभी छात्रों के नामों की जांच कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
जैन ने सूचना के अधिकार के तहत उन सभी अभ्यर्थियों की जानकारी मांगी थी, जिनके नाम की शुरुआत N अथवा M अक्षर से होती है।