फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Ministry will buy engines from Russia for Army's T-72 tanks, signed a deal worth $248 million

Defence: सेना के T-72 टैंकों के लिए रूस से इंजन खरीदेगा रक्षा मंत्रालय, 24 करोड़ डॉलर के सौदे पर किए हस्ताक्षर

Fri, 07 Mar 2025 06:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 07 Mar 2025 06:23 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने रूसी संघ के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (RoE) के साथ 248 मिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत T-72 टैंकों के लिए 1000 एचपी के इंजन की खरीद की जाएगी। यह इंजन पूरी तरह से तैयार और अर्ध-तैयार अवस्था में होंगे। 

विज्ञापन
Defense Ministry will buy engines from Russia for Army's T-72 tanks, signed a deal worth $248 million
समझौते पर हस्ताक्षर करते रक्षा मंत्रालय और रूसी संघ के अधिकारी। - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के टी-72 टैंकों के इंजन की खरीद के लिए रूस के साथ 24.8 करोड़ के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने रूसी संघ के रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (RoE) के साथ 248 मिलियन डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत T-72 टैंकों के लिए 1000 एचपी के इंजन की खरीद की जाएगी। यह इंजन पूरी तरह से तैयार और अर्ध-तैयार अवस्था में होंगे। 
विज्ञापन

  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस सौदे में ट्रांसफर और टेक्नोलॉजी के तहत इंजनों को जोड़ने और बाद में लाइसेंस प्राप्त उत्पादन के लिए रोसोबोरोनएक्सपोर्ट से चेन्नई के अवाडी स्थित आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (हैवी व्हीकल फैक्टरी) को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण भी शामिल है। इससे रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-72 भारतीय सेना का मुख्य टैंक है। यह अभी 780 एचपी इंजन से लैस है। टी-72 टैंकों के मौजूदा बेड़े को 1000 एचपी इंजन से लैस करने से भारतीय सेना की युद्धक गतिशीलता और आक्रामक क्षमता बढ़ेगी। 2400 टी-72 टैंकों के बेड़े के साथ, सेना ने अब तक 1,300 टी-90एस भीष्म टैंकों को भी शामिल किया है। इनमें से 1657 टैंकों का निर्माण रूस के लाइसेंस के तहत हैवी व्हीकल्स फैक्टरी द्वारा किया जा रहा है। 


एलएसी पर लगाए गए हैं टी-72 टैंक
सेना में टी 72 टैंक बड़ी अहमियत रखते हैं। इनको अभी चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात किया गया है। सेना में कुछ टी 72 टैंक पुराने हो गए हैं। पुराने हो चुके टैंकों को हटाकर सेना जोरावर टैंक को लेकर आई है। साल 2001 में भारत ने रूस से टी श्रेणी के टैंक टी 90 को खरीदने का समझौता किया था। इसके बाद रूस से टी 72 टैंक खरीदे गए। ये टैंक भारत की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed