फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Sitharaman said on Rafael deal shameful charge related to purchase of aircraft

रॉफेल विवाद: रक्षामंत्री ने कांग्रेस को घेरा, बोलीं-विमान की खरीद से जुड़े आरोप 'शर्मनाक'

Fri, 17 Nov 2017 06:09 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 17 Nov 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Defense Minister Sitharaman said on Rafael deal shameful charge related to purchase of aircraft
Nirmala Sitharaman

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि 36 रॉफेल लड़ाकू विमान की खरीद संबंधी सौदे से जुड़े आरोप ‘शर्मनाक’ हैं और ऐसी कलह सशस्त्र बलों के लिए नुकसानदायक है। रक्षा मंत्री की टिप्पणी कांग्रेस के बृहस्पतिवार के आरोप के बाद आई है।

विज्ञापन


पढ़ें:  अरुणाचल में भारतीय रक्षामंत्री का दौरा शांति के लिए खतरा, इससे बिगड़ सकता है माहौल: चीन
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि एक कारोबारी को फायदा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने ‘समूचा सौदा’ ही बदल दिया। सीतारमण ने कहा, ‘यह आरोप शर्मनाक हैं। इस सौदे को पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करते हुए अंतिम रूप दिया गया।’
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि इस सौदे को लेकर कलह सशस्त्र बलों के लिए नुकसानदायक होगी। उन्होंने कहा कि वायुसेना की फौरी जरूरत ही इस करार को करने की अहम वजह थी। उन्होंने कहा कि 36 रॉफेल विमानों के लिए अंतिम करार पर सितंबर 2016 में दस्तखत किए गए। 

पढ़ें: मेरीटाइम कॉन्क्लेव में बोलीं रक्षा मंत्री- हिंद महासागर में कुछ देशों की मौजूदगी से बिगड़ेगा माहौल

इससे पहले भारत और फ्रांस के बीच पांच दौर की लंबी चर्चा हुई और इसे सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने भी मंजूरी दी थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार विमान खरीदने के प्रस्ताव पर 10 साल तक चुप्पी साधे बैठी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed