फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense minister Rajnath singh said indian government working to build developed india by 2047

India: राजनाथ सिंह ने कहा- विकसित भारत के लिए मेहनत कर रही है सरकार, बोले- धर्म के आधार पर राजनीति बंद हो

Fri, 02 Jun 2023 02:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 02 Jun 2023 02:56 PM IST
सार

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देशों की सूची में शुमार करने के लिए भारत सरकार लगातार मेहनत कर रही है। सरकार भारत के हर क्षेत्र में समान रूप से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीतिक पार्टियां बिना लोकतंत्र के नहीं चल सकती।

विज्ञापन
Defense minister Rajnath singh said indian government working to build developed india by 2047
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को हॉलिवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्पाइडर मैन का डायलॉग सुनाया। उन्होंने कहा कि ज्यादा ताकत मिलने से बड़ी जिम्मेदारी आती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ताकत बढ़ने से भारत की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। भारत विश्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। इसके लिए जरूरी है कि लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता, वैश्विक शांति पूरी दुनिया में स्थापित हो सके।

विज्ञापन

भारत सरकार लगातार मेहनत कर रही है
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित देशों की सूची में शुमार करने के लिए भारत सरकार लगातार मेहनत कर रही है। सरकार भारत के हर क्षेत्र में समान रूप से नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीतिक पार्टियां बिना लोकतंत्र के नहीं चल सकती। बिना कांग्रेस का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियों की कोई विचारधारा नहीं है। उनकी राजनीति सिर्फ एक परिवार और एक जाति के इर्द-गिर्द ही घूमती है। सिंह ने आगे कहा कि ऐसी राजनीतिक पार्टियों के लिए विकसित भारत में कोई जगह नहीं है। विचारधाराओं और सिद्धांतों के बल पर राजनीति होनी चाहिए न की परिवार, धर्म और जाति के आधार पर।

विज्ञापन

सामाजिक भेदभाव खत्म हो
केंद्रीय मंंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति के भविष्य की बात की जाए तो मैं चाहता हूं कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ें, वैसे-वैसे भारत का लोकतंत्र भी मजबूत होता रहे। राजनीति का अपराधीकरण बंद हो। हमारा देश राजनीति के सकारात्मक सिद्धांतों पर आगे बढ़े। राजनीति जनता की सेवा के माध्यम से जाना जाए। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे भारत का ख्वाब देखता हूं, जिसमें किसी भी तरीके का सामाजिक भेदभाव न हो। भारत के संविधान में धर्म, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव को रोकने के लिए व्यवस्था है। लेकिन हमारा विकसित भारत इस सिद्धांत से एक कदम आगे होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी लगातार कर रहे हैं मेहनत
रक्षा मंत्री ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का आर्थिक सहित अन्य क्षेत्रों में विकास हो रहा है। पीएम भारत की संस्कृति के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। विकसित भारत में हमें यह ध्यान देना होगा कि हम अपने विचार किसी के ऊपर अपने विचारों को न थोपें। सिंह ने कहा कि भारत में रक्षा उपकरणों का उत्पादन एक लाख करोड़ के पार हो गया है। सात-आठ साल पहले तक भारत का निर्यात 1000 करोड़ भी नहीं था, लेकिन आज हमने 16 हजार करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed