{"_id":"5bbd3f3c867a55286117fd5d","slug":"defense-minister-nirmala-sitharaman-today-will-go-france-on-a-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल विवाद के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज फ्रांस होंगी रवाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल विवाद के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज फ्रांस होंगी रवाना
भाषा, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Oct 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिन की यात्रा पर बुधवार रात फ्रांस रवाना होंगी। उनकी यह यात्रा फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन से 36 राफेल विमानों की खरीद पर उठे विवाद की पृष्ठभूमि में हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीतारमण अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को गहरा बनाने के तौर तरीकों तथा परस्पर हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सीतारमण बुधवार रात को पेरिस रवाना होंगी और वहां पार्ली से पहली रक्षा वार्ता करेंगी। उनकी यात्रा का समापन शनिवार को होगी। सूत्रों के अनुसार द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर -तरीकों पर चर्चा के अलावा सीतारमण 58,000 करोड़ रुपये के सौदे के तहत भारतीय वायुसेना को दसाल्ट द्वारा 36 राफेल जेट विमानों की आपूर्ति की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में 10 अप्रैल, 2015 को तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ बातचीत के बाद 36 राफेल जेट विमानों की खरीद की घोषणा की थी। 23 सितंबर, 2016 को अंतिम रुप से यह सौदा पक्का हुआ था। कांग्रेस इस सौदे में बड़ी अनियमितता का आरोप लगा रही है और कह रही है कि सरकार 1670 करोड़ रुपये प्रति राफेल की दर से यह विमान खरीद रही है जबकि संप्रग सरकार के दौरान इसका दाम 526करोड़ रुपये तय किया गया था।
विज्ञापन