फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Agreement with Israel can be behind the scenes

परदे के पीछे इजरायल के साथ PM मोदी कर सकते हैं रक्षा समझौते

Tue, 04 Jul 2017 06:47 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
Defense Agreement with Israel can be behind the scenes
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजराइल यात्रा के दौरान भले ही कोई रक्षा समझौता न हो लेकिन दोनों के बीच अंदरखाने कुछ बेहद एडवांस मिसाइल सिस्टम और नए हथियारों के सौदे पर बातचीत हो सकती है। 

विज्ञापन

अमेरिका भारत को इंटेलिजेंस, सर्विलांस, टारगेट एक्विजिशन एंड रीकन्सेंस यानी आईएसटीएआर एरियल प्लेटफॉर्म मुुहैया करा रहा है। लेकिन भारत इजराइल से हेरोन टीपी जैसा मानवरहित विमान खरीदना (यूएवी) खरीदना चाहता है ताकि आतंकवादियों और सीमा पर घुसपैठ को रोका जा सके।
विज्ञापन


आईएसटीएआर का इस्तेमाल अफगानिस्तान में एक दशक से होता आया है। भारत की दिलचस्पी हेरोन टीपी में ज्यादा है। इसे खरीदने के लिए तत्कालीन रक्षा सचिव जी मोहन कुमार ने अप्रैल में इजराइल की यात्रा की थी। हेरोन टीपी रक्षा और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों को दिखाया भी गया था। हालांकि हेरोन तैयार नहीं रहता है। ऑर्डर देने पर इसे बनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के इस दौरे में सिक्यूरिटी टेक्नोलॉजी पर भी अंदरखाने कोई समझौता हो सकता है। भारत आतंकवादियों के बीच होने वाली बातचीत को बीच में ही रोक कर पता लगाने वाला कम्यूनिकेशन सॉफ्टवेयर खरीदना चाहता है। इजराइल से वह यह सौदा मंजूर कराना चाहता है। हालांकि भारत और इजराइल एक दूसरे के साथ आतंकवादियों और दुश्मन देशों से जुड़ी सूचनाएं साझा करता रहा है। 


भारत-इजराइल के नए रक्षा सौदे 

  • अप्रैल से अब तक ढाई अरब डॉलर के तीन मिसाइल सौदे 
  • 1.16 अरब डॉलर के एयरबोर्न रडार सिस्टम की खरीद की तैयारी 
  • एंटी लांचर के साथ 50 करोड़ डॉलर के 8356 एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed