फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to meet 26/11 survivor 'Baby Moshe' during Israel visit

इजरायल दौरे पर साए की तरह पीएम के साथ रहेंगे बेंजामिन नेतन्याहू

Thu, 29 Jun 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 29 Jun 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to meet 26/11 survivor 'Baby Moshe' during Israel visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से 6 जुलाई के बीच इजरायल दौरे पर जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी 26/11 की सरवाइवर 'बेबी मोशे' मिलेंगे। हमले के समय यह बच्ची दो साल की थी। इस बीच इजरायल प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पीएम मोदी के साथ हर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन



 

बताते चलें कि अपनी इजरायल यात्रा के बारे में वहां के पीएम ने 25 जून को ट्विट कर इसकी सूचना दी थी। मोदी को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश आने के लिए  आमंत्रित किया था। पीएम मोदी इजरायल का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ट्विट में इजराइल के पीएम ने लिखा था कि अगले सप्ताह भारतीय प्रधानमंत्री मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी इजरायल दौरे पर आएंगे।

इस दौरे के ऐतिहासिक साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम अपनी इजराइल दौरे पर वहां के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से भी मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम इजराइली पीएम के साथ मीटिंग में रात्रिभोज भी करेंगे। 

गौरतलब है कि मुंबई पर हुए 26/11 आतंकी हमले की सातवीं बरसी है। 2008 के उस आतंकी हमले में को आठ साल गुजर चुके हैं। उस दर्दनाक हादसे में 166 लोगों की मौत और सैकड़ों जख्मी हुए थे। यह आतंकी हमला मुंबई पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में एक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed