{"_id":"65ccbbf5df6f718a070420f7","slug":"defence-ministry-signs-rs-1752-crore-deal-with-kanpur-firm-for-stabilised-remote-control-guns-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: स्टेबलाइज्ड रिमोट कंट्रोल गन को लेकर करार, रक्षा मंत्रालय-कानपुर फर्म के बीच 1752 करोड़ का सौदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: स्टेबलाइज्ड रिमोट कंट्रोल गन को लेकर करार, रक्षा मंत्रालय-कानपुर फर्म के बीच 1752 करोड़ का सौदा
Wed, 14 Feb 2024 06:41 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 14 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए 463 स्वदेश निर्मित 12.77 मिमी स्थिर रिमोट कंट्रोल बंदूकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए कानुपर की फर्म के साथ 1752 करोड़ रुपये का अनुबंध हस्ताक्षर किया है
विज्ञापन
स्टेबलाइज्ड रिमोट कंट्रोल गन को लेकर करार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए 463 स्वदेश निर्मित 12.77 मिमी स्थिर रिमोट कंट्रोल बंदूकों के निर्माण और आपूर्ति के लिए कानुपर की फर्म के साथ 1752 करोड़ रुपये का अनुबंध हस्ताक्षर किया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह अनुबंध रक्षा में आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को और बढ़ावा देगा।
स्थिर रिमोट कंट्रोल बंदूकों के निर्माण और आपूर्ति को लेकर अनुबंध
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अनुबंध 125 से अधिक भारतीय विक्रेताओं और रक्षा पीएमयू के लिए पांच साल की अवधि के लिए रक्षा विनिर्माण में एक बड़ा रास्ता खोलेगा। रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी निर्मित 12.7 मिमी रिमोट कंट्रोल गन (एसआरसीजी) के निर्माण और आपूर्ति के लिए एडवांस्ड वेपन इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (एडब्ल्यूईआईएल), कानपुर के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। कहा गया कि 85 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री (आईसी) के साथ काम किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये बंदूकें दिन और रात दोनों समय सभी वातावरण में जहाजों के लिए खतरा पैदा करने वाले छोटे लक्ष्यों पर सटीकता से हमला करने की नौसेना और तटरक्षक बल की क्षमता को बढ़ाएंगी।