{"_id":"5d712d1f8ebc3e016d62fec9","slug":"defence-ministry-finalized-issue-of-cost-of-83-tejas-fighter-jets","type":"story","status":"publish","title_hn":"83 तेजस लड़ाकू विमानों की कीमत के मुद्दे को रक्षा मंत्रालय ने दिया अंतिम रूप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
83 तेजस लड़ाकू विमानों की कीमत के मुद्दे को रक्षा मंत्रालय ने दिया अंतिम रूप
Thu, 05 Sep 2019 09:13 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
तेजस लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्रालय के महानिदेशक (खरीद) अपूर्व चंद्र ने गुरुवार को कहा कि 83 तेजस हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) की कीमत के मुद्दे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि हवाई क्षेत्र की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा बनाए जाने वाले इन विमानों की कीमत संबंधी करार पर अगले कुछ महीनों में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना के लिए ‘आकाश’, सतह से हवा में मार करने वाली अतिरिक्त मिसाइलों की खरीद को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले हफ्ते मंजूरी दे दी थी और इस संबंध में करार पर अगले सात दिनों के भीतर हस्ताक्षर होंगे।
विज्ञापन
चंद्रा ने कहा, 'एलसीए की कीमत, जिस पर कीमत निर्धारित करने वाली समिति चर्चा कर रही थी, उसे रक्षा उत्पादन के सचिव द्वारा दो दिन पहले बुलाई गई बैठक में अंतिम रूप दिया गया। समर्थन पैकेज की कीमत को भी एक-दो महीने के भीतर तय कर लिया जाना चाहिए। इस प्रकार से हम तीन से चार महीने के भीतर विमान के लिए करार पर हस्ताक्षर करने की स्थिति में होंगे।'
विज्ञापन
इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर में किया गया। यह सम्मेलन ‘एनर्जाइजिंग इंडियन एयरोस्पेस इंडस्ट्री : फ्लाइट प्लान फॉर द फ्यूचर’ विषय पर आयोजित किया गया। अपने मुख्य भाषण में उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों से भारत की संघर्ष क्षमताएं बढ़ेंगी और प्रतिकूल स्थिति में हमारा पलड़ा भारी रहेगा।