फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry clears proposal to buy Pralay ballistic missiles for Indian Army Updates

Pralay Ballistic Missile: 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीद को मंजूरी, चीन-पाकिस्तान सीमा पर किया जाएगा तैनात

Sun, 17 Sep 2023 08:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 17 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

इस मिसाइल का पिछले साल 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया था। 'प्रलय' सतह से सतह पर मार करने वाली अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है।

विज्ञापन
Defence Ministry clears proposal to buy Pralay ballistic missiles for Indian Army Updates
Pralay - फोटो : ANI

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने सेना की मारक क्षमता को बड़ा बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 'प्रलय' बैलिस्टिक मिसाइलों की एक रेजिमेंट की खरीद को मंजूरी दे दी है। इसे चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान से लगी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


150-500 किलोमीटर के बीच लक्ष्य को तबाह करने की क्षमता
रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, यह भारतीय सेना के लिए एक बड़ा अहम फैसला है कि प्रलय बैलिस्टिक मिसाइलों की एक रेजिमेंट हासिल करने के प्रस्ताव को हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में मंजूरी दे दी गई। यह 150-500 किलोमीटर के बीच लक्ष्य को तबाह कर सकती है।
विज्ञापन


मिसाइलों को पारंपरिक हथियारों के साथ तैनात करेगी
सेना इन मिसाइलों को पारंपरिक हथियारों के साथ तैनात करेगी। सूत्रों के मुताबिक, बैलिस्टिक मिसाइलों की खरीदी को देश के लिए उस बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी नीति अब सामरिक भूमिकाओं में बैलिस्टिक मिसाइलों के इस्तेमाल को अनुमति देती है। चीन और पाकिस्तान दोनों के पास बैलिस्टिक मिसाइलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सीमा को काफी बढ़ाया जा सकता है
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित मिसाइलों को और विकसित किया जा रहा है। अगर सेनाएं चाहें तो इसकी सीमा को काफी बढ़ाया जा सकता है। मिसाइल प्रणाली पर 2015 के आसपास काम शुरू हुआ था। ऐसी क्षमता को दिवंगत जनरल बिपिन रावत ने बढ़ावा दिया था।


दो बार सफल परीक्षण किया गया
इस मिसाइल का पिछले साल 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को लगातार दो बार सफल परीक्षण किया गया था। 'प्रलय' सतह से सतह पर मार करने वाली अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है। इस उन्नत मिसाइल को इंटरसेप्टर मिसाइलों को परास्त करने के लिए विकसित किया गया है। यह हवा में एक निश्चित सीमा तय करने के बाद अपना रास्ता बदलने की क्षमता भी रखती है। इसमें अत्याधुनिक नेविगेशन और एकीकृत एवियोनिक्स शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed