फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Ministry approves Rs 2800 crore rockets for Pinaka weapon system

Defence: पिनाका हथियार प्रणाली के लिए खरीदे जाएंगे 2800 करोड़ के रॉकेट; प्रस्ताव को रक्षा मंत्रालय की मंजूरी

Wed, 13 Dec 2023 09:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 13 Dec 2023 09:35 PM IST
सार

पिनाका हथियार प्रणाली का नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। पिनाका हथियार प्रणाली उन पहले कुछ भारतीय सैन्य उपकरणों में से एक है जिन्हें आर्मेनिया समेत विदेशी देशों में निर्यात किया गया है।

विज्ञापन
Defence Ministry approves Rs 2800 crore rockets for Pinaka weapon system
पिनाका रॉकेट

विस्तार

भारतीय सेना के सैनिकों को मारक क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर प्रणाली के लिए करीब 6400 रॉकेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय की रक्षा अधिग्रहण परिषद की हालिया बैठक 2800 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सीमा पर तनाव को देखते हुए इस सौदे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

विज्ञापन


स्वदेशी स्रोतों से होगी खरीद
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में हुई रक्षा मंत्रालय की एक बैठक में दो प्रकार के रॉकेटों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इन रॉकेट्स को एरिया डेनियल म्यूनिशन टाइप-2 और टाइप-3 के नाम से जाना जाता है। इनकी खरीद स्वदेशी स्त्रोतों के जरिए की जाएगी। भारतीस सेना जिनसे यह रॉकेट खरीदेगी उनमें इकनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड ऑफ सोलर इंडस्ट्रीज और म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड शामिल हैं। 
विज्ञापन


भगवान शिव के नाम पर रखा गया नाम
गौरतलब है कि इसका नाम भगवान शिव के धनुष पिनाक के नाम पर रखा गया है। पिनाका हथियार प्रणाली उन पहले कुछ भारतीय सैन्य उपकरणों में से एक है जिन्हें आर्मेनिया समेत विदेशी देशों में निर्यात किया गया है। पिनाका रॉकेट का परीक्षण हाल ही में राजस्थान के पोकरण फायरिंग रेंज में किया गया था और इन परीक्षणों के दौरान कई सफल परीक्षण किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं रॉकेट प्रणाली के बारे में
पिनाका एमके-आई एक अपग्रेटेड रॉकेट प्रणाली है, जिसका पहले भी कई बार सफल परीक्षण किया जा चुका है। डीआरडीओ की टेक्नोलॉजी के आधार पर इन रॉकेट प्रणालियों को विकसित किया गया है। पिनाका एमके-आई रॉकेट प्रणाली की मारक क्षमता लगभग 45 किलोमीटर है। वहीं, पिनाका-II रॉकेट सिस्टम की मारक क्षमता 60 किलोमीटर है। इस रॉकेट प्रणाली को डीआरडीओ की दो प्रयोगशालाओं आयुध उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) और अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एआरडीई) ने संयुक्त रूप से डिजाइन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed