फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh will dedicate to the nation, 44 bridges made by BRO across 7 States-UTs

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को 44 पुलों को करेंगे राष्ट्र को समर्पित 

Sun, 11 Oct 2020 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 11 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh will dedicate to the nation, 44 bridges made by BRO across 7 States-UTs
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सात राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के द्वारा बनाए गए 44 पुलों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस तौरान तवांग के लिए सड़क पर नेचिफु टनल की नींव भी रखी जाएगी। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्री के कार्यालय ने दी। 

विज्ञापन

 


इन सभी पुलों को सीमा सड़क संगठन ने तैयार किया है। रणनीतिक महत्व से बने इन पुलों के निर्माण से सुरक्षा बलों को हथियारों और उनके आवागमन में मदद मिलेगी।  मनाली लेह मार्ग सबसे लंबा दारचा में भागा नदी पर बनाया गया है, इसकी लंबाई 360 मीटर है। हजार फीट की ऊंचाई पर इस पुल का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह निर्माण रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं। वहीं, लाहुल को कुल्लू घाटी से जोड़ने वाला चेंद्रा नदी पर 100 मीटर लंबा पुल का निर्माण एक साल में हुआ। इसके अलावा मनाली के पलचान में 110 मीटर लंबा दो पुल का निर्माण दो साल में अंदर हुआ। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 9.2 किलोमीटर लंबी अटल सुरंग का उद्घाटन किया। 10 हजार फीट की ऊंचाई पर बने अटल सुरंग दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed