{"_id":"5f06b79724145267983eded0","slug":"defence-minister-rajnath-singh-told-that-in-jammy-bro-build-six-new-bridges","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बने छह नए पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू में बने छह नए पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन
Thu, 09 Jul 2020 11:52 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में बने छह नए पुलों का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया ई-उद्घाटन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में बने छह नए पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। जम्मू में सीमा सड़क संगठन ने इन पुलों का निर्माण किया। बीआरओ चीफ लेफ्टिनंट जनरल हरपाल सिंह और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ये उद्घाटन कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
रक्षामंत्री की ओर से जिन पुलों का उद्घाटन किया गया है उनकी लागत 43 करोड़ रुपये है। कोरोना काल के बीच बीआरओ ने तीन बड़े पुल तैयार कर लिए थे। इन छह पुलों में से चार अखनूर सेक्टर में है, जिनमें पलानी ब्रिज, घोड़ा ब्रिज फाड़ी वाला ब्रिज समेत दूसरे पुल शामिल हैं।
विज्ञापन
बीआरओ के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने बताया कि कुल 17 पुल बनाए जा रहे हैं जिसमें से सात पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 17 में से पांच पुल का निर्माण कार्य अगले महीने तक पूरा हो जाएगा और बाकी बचे पुल का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। लगभग सारे ही पुल समय से पहले बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह https://t.co/2GuBoYM3xK pic.twitter.com/R2QJYd69aX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2020
हालांकि रक्षामंत्री राजनाथा सिंह ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि इन पुलों का निर्माण दुश्मनों द्वारा निरंतर सीमा पर गोलीबारी के बावजूद समय पर पूरा कर लिया गया है।