फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defence Minister Rajnath Singh to celebrate Dussehra with Army soldiers in Tawang

Rajnath Singh: सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे रक्षा मंत्री, LAC पर जमीनी स्थिति की समीक्षा भी करेंगे

Sun, 22 Oct 2023 08:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Oct 2023 08:29 PM IST
सार

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा मनाने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh to celebrate Dussehra with Army soldiers in Tawang
राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के तवांग में एक अग्रिम अड्डे (फॉरवर्ड बेस) पर मंगलवार को सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री तवांग में शस्त्र पूजा भी करेंगे। राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर सैनिकों के साथ दशहरा मनाने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से गतिरोध बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में एलएसी पर जमीनी स्थिति की व्यापक समीक्षा भी करेंगे। उनके क्षेत्र में कुछ अग्रिम स्थानों का दौरा करने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन

राजनाथ सिंह पिछले कई वर्षों से दशहरा पर 'शस्त्र पूजा' करते आ रहे हैं, जिसमें पूर्ववर्ती भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल शामिल है।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कुछ स्थानों पर तीन साल से अधिक समय से टकराव चल रहा है, जबकि दोनों पक्षों ने व्यापक राजनयिक और सैन्य वार्ता के बाद कई इलाकों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

भारत कहता रहा है कि चीन के साथ उसके संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती। सेना ने पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टर सहित करीब 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती को काफी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed