अगले तीन से पांच दिनों में नई रक्षा उत्पादन और खरीद नीति लाएंगे: राजनाथ सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले। मैंने बिलों का अध्ययन किया है और मैं कह रहा हूं कि किसानों को इससे लाभ होगा। मगर कुछ लोग किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति दी है। हमारी सरकार द्वारा यह एक बड़ा नीतिगत निर्णय है। अगले तीन से पांच दिनों में हम नई रक्षा उत्पादन और खरीद नीति लाएंगे।
India has allowed up to 74% foreign direct investment in the defence sector. This a big policy decision by our government. In the next 3-5 days, we will be bringing the new Defence Production & Procurement Policy: Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/FOamel78st
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 26, 2020
बता दें कृषि विधेयकों को विरोध में शुक्रवार को देशभर के किसान संगठनों ने भारत बंद बुलाया। इस दौरान कई स्थानों पर किसानों ने बड़ी संख्या में चक्काजाम किया और रेल रास्तों को भी अवरुद्ध किया। एक तरफ सरकार किसानों को अध्यादेश के बारे में संतुष्ट नहीं कर पा रही है। वहीं, विपक्ष भी इस विरोध प्रदर्शन में किसानों का साथ दे रहा है।