{"_id":"67a90154a24583d97808a559","slug":"defence-minister-rajnath-singh-meets-counterparts-from-fiji-and-south-sudan-in-bengaluru-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: फिजी-दक्षिण सूडान के समकक्षों से मिले रक्षा मंत्री, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: फिजी-दक्षिण सूडान के समकक्षों से मिले रक्षा मंत्री, रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की
Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:56 AM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ के साथ बंगलूरू में एक सराहनीय बैठक हुई। हमने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। हम रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
फिजी और दक्षिण सूडान के समकक्ष से मुलाकात करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : X@@rajnathsingh
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को ओशियानियाई देश फिजी के समकक्ष पियो टिकोदुआदुआ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर भी सहमति जताई। यह बैठक सोमवार से शुरू हो रहे एयरो इंडिया 2025 के दौरान बंगलूरू में हुई। इसके अलावा, उन्होंने उत्तरी अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान के रक्षा मंत्री से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'फिजी के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ के साथ बंगलूरू में एक सराहनीय बैठक हुई। हमने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों और साधनों पर चर्चा की। हम रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) को संस्थागत बनाने पर सहमत हुए।'
विज्ञापन
फिजी-भारत के बीच सहयोग का लंबा इतिहास: टिकोदुआदुआ
वहीं, पियो टिकोदुआदुआ ने बंगलूरू पहुंचने के बाद एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'फिजी और भारत के बीच सहयोग का एक लंबा इतिहास है, और वे अपने संबंधों को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।'
विज्ञापन
सिंह ने जे बालोक के साथ रक्षा सहयोग की समीक्षा की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक अलग पोस्ट में लिखा, 'उन्होंने एयरो इंडिया 2025 के दौरान दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक से भी मुलाकात की। हमने संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना सहयोग सहित चल रहे रक्षा सहयोग की समीक्षा की।'